मुंबई: 5-स्टार होटल में 30 वर्षीय महिला का बर्थडे पार्टी में दोस्त ने किया रेप, डेटिंग ऐप से हुई थी जान-पहचान
मुंबई: 5-स्टार होटल में 30 वर्षीय महिला का बर्थडे पार्टी में दोस्त ने ही किया रेप, डेटिंग ऐप से हुई थी जान-पहचान
मुंबई, 30 जुलाई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक 5-स्टार होटल में 30 वर्षीय महिला के दोस्त ने बर्थडे पार्टी में कथित तौर पर बलात्कार किया है। दावा किया जा रहा है कि महिला की आरोपी से दोस्ती डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। घटना मुंबई के वर्ली इलाके की है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता बर्थडे पार्टी के लिए वर्ली के एक फाइव स्टार होटल में गई थी। शराब में कथित तौर पर नशीली दवा मिलाकर आरोपी ने महिला के साथ रेप किया। फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वर्ली पुलिस ने इस मामले में रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 (चोट पहुंचाने के इरादे से जहर देना), 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को कहा है कि उसका रेप तब किया गया, जब वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए फाइव स्टार होटल में गई थी। पीड़िता के मुताबिक वह डेटिंग ऐप के जरिए आरोपी से मिली थी। दोनों ने एक महीने तक बातचीत की थी। आरोपी ने सोमवार को महिला के लिए बर्थडे पार्टी रखी और उसे फाइव स्टार होटल में बुलाया था।
ये भी पढ़ें- राज कुंद्रा ने पिछले साल 5 महीने में पोर्न ऐप से कमाए 1.17 करोड़ रुपये
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जैसे ही वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए होटल के सुइट में पहुंची, आरोपी ने उसे एक ग्लास वाइन पीने के लिए ऑफर की थी। महिला ने लिखा, वाइन खत्म करते ही उसे नींद आने लगी थी। जिसके बाद ही आरोपी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।