Mumbai Local train: मुंबई को मिलेगी हाई-टेक लोकल ट्रेन, पैसेंजर्स की सुविधा के लिए उठाया जा रहा ये बड़ा कदम
Mumbai Local train: मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क को यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और भीड़भाड़ के दबाव को कम करने के लिए जल्द हाई-टेक ट्रेन शुरू की जा रही है। यह घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। मंत्री ने नई दिल्ली से वीडियो लिंक के माध्यम से वैष्णव ने 16,400 करोड़ रुपये की योजना के तहत कई पहलों का अनावरण किया
मंत्री ने बताया मुंबई लोकल ट्रेन में सुधार के लिए मध्य और पश्चिमी रेलवे दोनों में मिलकर 16,400 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शुरू किया है।

मंत्री वैष्णव ने बताया भीड़भाड़ की समस्या से निपटने के लिए, रेल मंत्रालय ने लगभग 300 अतिरिक्त लोकल ट्रेन सर्विस शुरू करने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया जल्द ही मुंबई लोकल में 300 ट्रेनों को जोड़ा जाएगा जिससे मौजूदा 3,000 डेली सर्विस में वृद्धि करेंगी। हर दिन ट्रेन की फेरियां बढ़ेगी और ट्रेनों में भीड़ कम होगी। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट में 300 किलोमीटर नई पटरियां बिछाना भी शामिल है।
मुंबई को मिलेगी हाईटेक लोकल ट्रेन
वैष्णव ने साझा किया उन्नत डिजाइन के साथ ट्रेनों का एक नया बेड़ा पेश किया जाएगा, डिब्बों के अंदर ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए बेहतर वेंटिलेशन सिस्टम और एक सुगम यात्रा के लिए बेहतर सस्पेंशन सिस्टम होंगे। ये डिज़ाइन संशोधन मुंबई लोकल ट्रेन सेवाओं को आधुनिक बनाने और अपने दैनिक यात्रियों के लिए अधिक कुशल और आरामदायक बनाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा हैं।
बता दें लंबे समय से मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क के लिए एक चुनौती रही है। इस कदम का उद्देश्य मुंबई के यात्रियों को अधिक लगातार और आरामदायक यात्रा विकल्प प्रदान करना है। वर्तमान समय में मुंबई में लोकल ट्रेनें 180 सेकंड के अंतराल पर चलती हैं। इस अंतराल को घटाकर 150 सेकंड और अंततः 120 सेकंड करने की योजना है। इस तरह के समायोजन से अधिक लगातार सेवाएं मिलने की उम्मीद है। जिससे भीड़भाड़ कम होगी।
महाराष्ट्र को आवंटित हुआ कितना बजट?
बता दें महाराष्ट्र के रेलवे बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए केंद्रीय बजट 2025-26 में बड़ा आवंटन किया गया है। राज्य में रेलवे परियोजनाओं को 23,778 करोड़ रुपये दिए गए हैं, यह आंकड़ा पिछली यूपीए सरकारों के कार्यकाल के दौरान आवंटित राशि से बीस गुना अधिक है। यह पर्याप्त निवेश महाराष्ट्र में रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार के विजन का बड़ा सबूत है।












Click it and Unblock the Notifications