Mumbai Weather: दिवाली पर कैसा रहेगा मुंबई का मौसम? IMD की क्या है भविष्यवाणी
Mumbai Weather: नवरात्रि और दशहरें के मौके पर तेज बारिश और तूफानी हवाओं ने मुंबईकरों का पूरा मजा किरकिरा कर दिया था। जिसके चलते दिवाली पर शहरवासियों को बारिश का डर सता रहा है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मुंबई शहर और इसके उपनगरों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने वाला है। रविवार और सोमवार दोनों दिन के लिए अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मानसून के बाद के मौसम के समाप्त होने के साथ, मुंबई और इसके पड़ोसी क्षेत्रों में शांत स्थिति रहने की संभावना है, जबकि तटीय महाराष्ट्र में बारिश के संक्षिप्त दौर जारी रह सकते हैं। आसपास के कुछ जिलों के निवासियों को संभावित बारिश और तूफान की गतिविधियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।
मुंबई में क्या बढ़ेगी गर्मी?
मुंबईवासियों को कुछ और दिनों तक उमस और गर्मी से जूझना होगा। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। आमतौर पर तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा था, लेकिन शुक्रवार को मुंबई के तापमान में और वृद्धि हुई।
20 अक्टूबर को तापमान 33.1°C तक पहुंचने की संभावना है अगले पूरे सप्ताह मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, जिससे लोगों को अपनी बाहरी गतिविधियों की योजना बनाने में आसानी होगी। दिन भर मौसम स्थिर रहेगा, अच्छी दृश्यता और एक समान तापमान देखने को मिलेगा। मध्यम हवाएं बाहर घूमने के लिए सुखद वातावरण बनाए रखेंगी। हालांकि, साफ आसमान और हल्की हवाएं बाहरी गतिविधियों के लिए अनुकूल हैं
अक्टूबर में क्यों पड़ रही इतनी गर्मी?
बता दें मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र से आने वाली हवाओं में देरी के कारण मुंबई के तापमान में वृद्धि हुई है। तापमान में यह वृद्धि अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। अचानक तापमान बढ़ने से नागरिकों को परेशानी हो रही है। उमस और गर्मी से मुंबईकर बेहाल हैं। ट्रेन में यात्रा करना भी असहनीय हो गया है।
मुंबई की एयर क्वालिटी का क्या है हाल?
इस सप्ताह बुधवार को मुंबई का AQI 96 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। वहीं मुंबई में शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में बना रहा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सुबह 8 बजे AQI 367 दर्ज किया गया।
सबसे अधिक AQI आनंद विहार में 370, वज़ीरपुर में 328, जहांगीरपुरी में 324 और अक्षरधाम में 369 रहा। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में AQI 200 से ऊपर रहा, जिसका अर्थ है कि इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'खराब' हो गई है।
आनंद विहार में AQI 276, बवाना में 367, चांदनी चौक में 310 और द्वारका सेक्टर 8 में 305 दर्ज किया गया। नेहरू नगर में 269, आईजीआई एयरपोर्ट (T3) में 221, रोहिणी में 245, पूसा में 224 और इंडिया गेट पर 200 रहा।












Click it and Unblock the Notifications