Mumbai Water Cut: मुंबईकर हो जाएं सावधान क्योंकि मंडे को इन इलाकों में होगी पानी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट
Mumbai Water Cut: मुंबई शहर में पानी कटौती किसी न किसी इलाके में होती रहती है। पिछले सप्ताह मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से 99 घंटे की मैराथन पानी कटौती हुई थी। अब सोमवार (29 दिसंबर 2025) के लिए बीएमसी ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि, किसी इलाके में बड़े पैमाने पर पानी कटौती की घोषणा नहीं की गई है। इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और पाइपलाइन मरम्मत के कामों की वजह से मुंबई और आसपास के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अनुसार, स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। कुछ क्षेत्रों में अब भी कम दबाव की समस्या देखी जा सकती है। बीएमसी ने अलर्ट जारी कर नागरिकों से जरूरत का पानी जमा करके रखने की अपील की है।

Mumbai Water Cut: जी नॉर्थ, के ईस्ट और एच ईस्ट वार्ड में कम दबाव
- जी नॉर्थ, के ईस्ट और एच ईस्ट वार्ड में रहने वाले लोगों को कम पानी के दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इन वार्डों में धारावी, अंधेरी ईस्ट और बांद्रा जैसे इलाके शामिल हैं।
- बीएमसी का कहना है कि फिलहाल सप्लाई स्थिर हो रही है, लेकिन कुछ इलाकों में हल्का दबाव कम रहने की स्थिति बनी रह सकती है।
Mumbai Water Cut: नवी मुंबई में पानी सप्लाई बढ़ाने की बड़ी तैयारी
नवी मुंबई के लिए राहत की खबर है। CIDCO ने 29 दिसंबर को हेतावणे जलापूर्ति वृद्धि योजना के तहत पहले टनल ब्रेकथ्रू को पूरा कर सकती है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद नवी मुंबई की पानी आपूर्ति क्षमता 120 MLD से बढ़कर 270 MLD हो जाएगी। इससे आने वाले वर्षों में बढ़ती आबादी को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
BMC ने प्रभावित इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट
बीएमसी ने जिन इलाकों में कम दबाव से पानी आने की संभावना है, वहां के नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। लोगों से कम से कम 24 घंटे का पानी स्टोर करने को कहा गया है, ताकि किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में परेशानी न हो। साथ ही, जिन इलाकों में हाल ही में सप्लाई बाधित रही है वहां पानी उबालकर और फिल्टर करके पीने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर पाइपलाइन मरम्मत समेत वाटर सप्लाई की स्थिति देखने के लिए BMC के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स और mIndicator ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications