Mumbai water cut: मुंबई में पानी के लिए मचेगा हाहाकार, 2 दिन BMC कट कर रहा वॉटर सप्लाई, देखें एरिया की लिस्ट
Mumbai water cut: मुंबईकरों को दिसंबर के पहले दिन से पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर शुरू होते ही मुंबई के कई इलाकों में पाइपलाइन कनेक्शन के अलावा अन्य वजहों से पानी की कटौती की जा रही है। वहीं बृहद महानगरपालिका (BMC) ने 12 और 13 दिसंबर 2025 को मुंबई के कई हिस्सों में दो तरीखों में वॉटर सप्लाई में कटौती की घोषणा की है, जिसके चलते पूरे 24 घंटे तक पानी नहीं आएगा।
बीएमसी ये वॉटर सप्लाई में कटौती 24 प्रमुख पानी की पाइपलाइन कनेक्शन कार्य को अंजाम देने के लिए लिया गया है, जो 12 दिसंबर शुक्रवार सुबह 9 बजे से 13 दिसंबर शनिवार सुबह 9 बजे तक चलेगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह पाइपलाइन कनेक्शन का काम मुंबई के ईस्ट, एच/ईस्ट और जी/नॉर्थ वार्डों में होगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि के/ईस्ट वार्ड के कुछ इलाकों में कम दबाव से पानी मिलेगा। बीएमसी ने इसे भविष्य में निर्बाध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बताया है।
इस मरम्मत में 1800 मिमी के तनसा वेस्ट जल मुख्य, 1200 मिमी की जल मुख्य, 2400 मिमी की वैतरणा जल मुख्य, और जी/नॉर्थ वार्ड में 1500 मिमी की जल मुख्य जैसी बड़ी पाइपलाइनों को जोड़ना शामिल है।
मुंबई के किन इलाकों में नहीं आएगा पानी?
नागरिक निकाय ने प्रभावित क्षेत्रों की विस्तृत सूची भी जारी की है।
जी/नॉर्थ वार्ड (धारावी)
12 दिसंबर को धारावी लूप रोड, ए.के.जी. नगर, धारावी मेन रोड, गणेश मंदिर रोड, दिलीप कदम रोड, जैस्मीन मिल रोड और माहीम फाटक में पानी नहीं मिलेगा।
13 दिसंबर को जैस्मीन मिल रोड, माटुंगा लेबर कैंप, संत रविदास रोड, 60 फीट रोड, 90 फीट रोड, संत कक्कीय रोड, एम.पी. नगर और महात्मा गांधी रोड में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
के/ईस्ट वार्ड
12 दिसंबर को मरोल, मिलिट्री रोड, वसंत ओएसिस, गांवदेवी, गुंडावली, चाकला, बामनवाड़ा, माहेश्वरी नगर, भवानी नगर, कोंडिविता, एयरपोर्ट रोड क्षेत्र, जेबी नगर और बागरका रोड सहित अन्य हिस्सों में पानी की पूर्ण कटौती होगी। इसी दिन कोलडोंगरी, ओल्ड पुलिस गल्ली, विजय नगर (सहार रोड) और मोगापड़ा में कम दबाव से पानी मिलेगा।
13 दिसंबर को के/ईस्ट वार्ड के ओम नगर, कांति नगर, राजस्थान नगर, सहार गांव और सुतार पाखड़ी में पानी आपूर्ति ठप रहेगी।
एच/ईस्ट वार्ड
12 दिसंबर को संपूर्ण बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) क्षेत्र और मोतीलाल नगर में पानी नहीं होगा।
13 दिसंबर को एच/ईस्ट वार्ड के प्रभात कॉलोनी, सीएसटी रोड (दक्षिण की ओर), यशवंत नगर, सुंदर नगर, गोलीबार रोड से खेरवाड़ी तक, बहराम नगर, गवर्नमेंट कॉलोनी और बांद्रा (पूर्व) में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।
BMC ने मुंबइकरों को दी ये सलाह
बीएमसी ने निवासियों को पर्याप्त पानी जमा करने, मरम्मत कार्य के दौरान सावधानीपूर्वक उसका उपयोग करने और अगले कुछ दिनों तक पानी को उबालकर व छानकर इस्तेमाल करने की सलाह दी है। नागरिक निकाय ने नागरिकों से सहयोग की अपील भी की है।












Click it and Unblock the Notifications