बाल खींचे, थप्पड़ मारा और पीटने लगा...बच्चा लेकर जाती महिला पर शख्स ने किया हमला, CCTV वीडियो आया सामने
मुंबई से सटे वसई में बच्चे को ले जा रही एक महिला की पिटाई का परेशान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स उस महिला को आक्रामक तरीके से मार रहा है जो अपने बच्चे को गोद में लिए हुए है।
वीडियो वसई रोड के स्टेशन क्षेत्र के आसपास लगे कैमरों में रिकॉर्ड हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि वीडियो में आदमी कम से कम चार बार महिला के बाल खींचता है, थप्पड़ मारता है और फिर उसकी पिटाई करता है।

शख्स महिला के बाल पकड़ कर उसे बेरहमी से पीट रहा है, जबकि वह अपना बचाव कर रही है और बच्चे को भी संभाल रही है। बच्चा वीडियो में देखकर डेढ़-दो साल का लगता है।
महिला को जब शख्स पीटता है कि कुछ देर बाद कम से कम दो लोग आते हैं और महिला को पुरुष से दूर ले जाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। लेकिन वो शख्स फिर भी उसे पीटता है। जिसके बाद तीन महिलाओं ने पिटाई खा रही महिला को बचाने की कोशिश की, वह पुरुष को महिला से दूर ले जाती है लेकिन वह फिर भी उसे मारने के लिए दौड़ता है।
ये पूरी घटना पुलिस स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर हुई। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक वसई मानिकपुर पुलिस स्टेशन घटना स्थल से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर था।
फिलहाल अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि वह शख्स महिला को क्यों मार रहा था और दोनों के बीच में क्या रिश्ता था। महिला और बच्चे के बीच संबंधों को लेकर अस्पष्टता है क्योंकि उसे पुरुष को गले लगाते हुए देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications