मुंबई में बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर कईयों लोगों की मौत! भीड़ के कारण दरवाजे पर लटक रहे थे यात्री
Mumbai Train Accident: मुंबई की लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ आम बात है, लेकिन सोमवार की सुबह इस भीड़ ने पांच जिंदगियां लील लीं। मुंबई की लोकल ट्रेन में इतना ज्यादा भीड़भाड़ थी कि कई यात्री दरवाजे पर लटककर सफर करने को मजबूर थे।
इसी दौरान दिवा और कोपर रेलवे स्टेशन के बीच मुंब्रा में चलती ट्रेन से गिरकर कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या 8 है। हादसे के बाद ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन में सफर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

13 लोग घायल
मुंब्रा ट्रेन दुर्घटना पर सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने बताया, "कुल 13 लोग घायल हुए हैं। अभी तक हमें किसी की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।"
#WATCH | " Total 13 people have been injured. So far we have not got any information regarding any deaths," says CPRO, Central Railway, Swapnil Dhanraj Nila on Mumbra train mishap." https://t.co/YYtOVc4RSq pic.twitter.com/YuAsYUGyky
— ANI (@ANI) June 9, 2025
'रेल मंत्री नहीं रील मंत्री'
मुंब्रा रेल हादसे पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "रेल मंत्री रील मंत्री बन गए हैं। पिछले 2-3 सालों में कई भयानक रेल हादसे हुए हैं लेकिन कोई भी जिम्मेदारी लेने के लिए आगे नहीं आ रहा है। यह पूरी तरह से रेलवे विभाग और रेल मंत्री की जिम्मेदारी है... भारत के लोगों ने कई बार उनके इस्तीफे की मांग की है, लेकिन वह अपना काम जारी रखे हुए हैं।"
#WATCH मुंबई: मुंब्रा रेल हादसे पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "रेल मंत्री रील मंत्री बन गए हैं। पिछले 2-3 सालों में कई भयानक रेल हादसे हुए हैं लेकिन कोई भी जिम्मेदारी लेने के लिए आगे नहीं आ रहा है। यह पूरी तरह से रेलवे विभाग और रेल मंत्री की जिम्मेदारी है... भारत के लोगों… pic.twitter.com/4EMtAzhb31
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025
भीड़ बनी मौत की वजह
रेलवे के अनुसार, हादसे के समय ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ थी। कई यात्री दरवाजों पर लटककर यात्रा कर रहे थे। भीड़ की वजह से कुछ लोग अपना संतुलन खो बैठे और ट्रेन से नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि ये यात्री CSMT की ओर जा रहे थे और यह हादसा ठाणे के पास मुंब्रा में हुआ।
वीडियो हुए वायरल
इस दर्दनाक हादसे के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में यात्रियों को ट्रेन से गिरते हुए और ट्रैक पर घायल अवस्था में देखा जा सकता है। चश्मदीदों के मुताबिक, कई यात्रियों के कपड़े फट गए थे और वे बुरी तरह घायल हो गए थे।
गार्ड ने दी जानकारी
मुंबई से कसारा जा रही एक ट्रेन के गार्ड ने बताया कि उसने स्टेशन के पास पांच यात्रियों को गिरते हुए देखा। इसके बाद तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई। मृतकों की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है और उनकी पहचान की जा रही है।
स्थानीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित
इस हादसे के बाद मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित हुईं। रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन कारणों से हुआ और भीड़ को कैसे रोका जा सकता है।
घायलों का इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और रेलवे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।










Click it and Unblock the Notifications