महाराष्ट्र में 24 घंटे में 35 हजार से अधिक नए मामले आए, अकेले मुंबई से आए 20 हजार मामले

मुंबई, 06 जनवरी: पूरे देश में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या खतरनाक तरीके से बढ़ रही है। महाराष्‍ट्र और मुंबई में कोरोना के मामलों में बड़ी उछाल देखने को मिल रही है। 24 घंटे के भीतर देश की आर्थिक राजधानी में 20,181 कोविड केस सामने आए हैं और 4 मौतें हुई हैं। ये अब तक एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है। वहीं आज महाराष्ट्र में आज 36,265 नए मामले सामने आए, 13 मौतें हुईं हैं।

Mumbai reports 20,181 new cases of COVID 19 4 deaths today

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, मुंबई में एक दिन में कोरोना के 20,181 मामले मिले जो कि अब का सर्वाधिक है। यहां 4 मरीजों की मौत भी हुई है। विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ, मुंबई में कोविड-19 के मामले बढ़कर 755563 हो गए जबकि मृतक संख्या बढ़कर 16388 हो गई है। आज आए मामलों के बाद मुंबई का पॉजिटिविटी रेट 29.90% हो गया है। आज किए गए 67,000 कोविड टेस्ट में 20181 लोग संक्रमित पाए गए।

वहीं मुंबई के धारावी आज 107 नए कोरोना संक्रमण मामले आए हैं। जो एक दिन में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी है। वहीं मुंबई में आज ओमिक्रॉन के 57 मामले आए थे। महाराष्ट्र में आज आए 79 नए ओमिक्रॉन मामले। बता दें कि आज मुंबई में मिले कुल कोरोना केसों में 85 फीसदी एसिम्टोमैटिक हैं। गुरुवार को 1170 मरीजों को अस्‍पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी जबकि 106 को ऑक्‍सीजन सपोर्ट की।

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 36,265 नए मामले सामने आए। इस दौरान 13 लोगों की मौतें हुईं और 8,907 डिस्चार्ज किए गए। राज्य में सक्रिय मामले बढ़कर 1,14,847 हो गए हैं। वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट की बात करें, तो राज्य में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 79 मामले भी रिपोर्ट किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+