Mumbai Rains: जलमग्न हुई मायानगरी! मुंबई में 10 घंटे में रिकॉर्ड की गई 100mm बारिश, यातायात सुविधा बाधित

मुंबई और उसके उपनगरों में रविवार शाम तक दस घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। अत्यधिक वर्षा की वजह से कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। जलजमाव के कारण दादर और माटुंगा स्टेशनों के बीच मध्य रेलवे खंड पर स्थानीय ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई शहर में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच दस घंटों में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि पूर्वी उपनगर में 118 मिमी और पश्चिमी उपनगर में 110 मिमी वर्षा हुई।

Mumbai Rains

भारी बारिश के बीच, मुंबई हवाई अड्डे पर कुल 36 उड़ानें रद्द कर दी गईं और एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा द्वारा संचालित उड़ानों सहित 15 उड़ानों को नजदीकी हवाई अड्डों, मुख्य रूप से अहमदाबाद में डायवर्ट कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, भारी बारिश के कारण सुविधा ऑपरेटर को दिन में दो बार, रनवे संचालन को निलंबित करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मानखुर्द, पनवेल और कुर्ला स्टेशनों के पास जलभराव के कारण हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाओं में 15 से 20 मिनट की देरी हुई, जबकि पश्चिमी रेलवे खंड पर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हुईं। रविवार शाम को दादर और माटुंगा स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर मध्य रेलवे सेवाएं प्रभावित हुईं। एक अधिकारी ने बतया कि इसके अलावा, दादर में अप और डाउन फास्ट लाइन पर पटरियों पर पानी जमा होने से समस्या और बढ़ गई।

Recommended Video

    जलमग्न हुई मायानगरी! मुंबई में 10 घंटे में रिकॉर्ड की गई 100mm बारिश, यातायात सुविधा बाधित

    शहर में बाढ़ जैसे हालत, बसों का मार्ग बदला

    यातायात पुलिस ने बताया कि डीएन नगर में अंधेरी सबवे बंद कर दिया गया है, और पानी जमा होने के कारण दक्षिण की ओर जाने वाले यातायात को गोखले ब्रिज के माध्यम से और उत्तर की ओर जाने वाले यातायात को ठाकरे ब्रिज के माध्यम से डायवर्ट किया गया है। इसी तरह, खार सबवे बंद कर दिया गया, जिससे लिंकिंग रोड के माध्यम से यातायात डायवर्ट हो गया।

    यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके में बाढ़ के कारण ट्रॉम्बे में महाराष्ट्र नगर सबवे भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मध्य मुंबई के वडाला और माटुंगा में जलमग्न सड़कों पर कई वाहन फंसे हुए हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 दिनों तक बारिश से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। भारी बारिश के मद्देनजर कई क्षेत्रों को रेड अलर्ट पर रखा गया है।

    हाईअलर्ट पर मायानगरी

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, स्थानीय प्रशासन, नागरिक निकाय, पुलिस आदि को भारत मौसम विज्ञान विभाग से मौसम पर नियमित अपडेट लेना चाहिए और नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए तदनुसार योजना बनानी चाहिए।

    अधिकारियों ने बताया कि रविवार को भारी बारिश के बीच नवी मुंबई के बेलापुर नोड में एक पहाड़ी पर तेज पानी में फंसने के बाद 60 पिकनिक मनाने वालों को बचाया गया। नवी मुंबई में दोपहर डेढ़ बजे समाप्त हुए पांच घंटों में 83.38 मिमी बारिश हुई, जिससे वाशी, नेरुल और सानपाड़ा के कई इलाकों में जलजमाव हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+