Mumbai Rain Updates: भारी बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, कई ट्रेनें रद्द, हेल्पलाइन नंबर जारी
Mumbai Rain Updates: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में इस वक्त भारी बारिश हो रही है, लगातार हो रही बरसात ने आज मायनगरी को बेहाल कर दिया है।
कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है तो वहीं दूसरी ओर लोकल ट्रेनें और बसें भी प्रभावित हैं, सड़कों पर ट्रैफिक रेंग रहा है तो वहीं हालात के मद्देनजर आज मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां कर दी गई हैं।

मौसम विभाग ने आज भी मुंबई में भारी बारिश का Orange अलर्ट जारी किया है तो वहीं पुणे, रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, अमरावती और नागपुर में येलो अलर्ट जारी है।
Recommended Video
रेलवे स्टेशनों पर जलभराव के कारण मुंबई डिवीजन में कई रेल सेवाएं रद्द कर दी गई हैं, जिनमें सीएसएमटी और पुणे से आने-जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। सेंट्रल रेलवे ने बताया कि 'पटरियों से ऊपर पानी भर गया है जिसके कारण आवाजाही प्रभावित है हालांकि ट्रैक पर से पानी हटाने का काम तेजी से चल रहा है।'
आपको बता दें कि मुंबई डिविजन के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जलभराव के कारण आज निम्नलिखित ट्रेनें हैं
- 12110 (MMR-CSMT)
- 11010 (PUNE-CSMT)
- 12124 (PUNE CSMT DECCAN)
- 11007 (PUNE-CSMT DECCAN)
- 12127 (CSMT-PUNE INTERCITY EXP)
BEST बस ट्रांसपोर्ट ने कई रूट बदले हैं। उसने कहा है कि बारिश के कारण हुए जलभराव के कारण कई BEST बसों के रूट बदले हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट
तो वहीं मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों पर भी असर पड़ा है, बहुत सारे स्टेशनों पर लोकल ट्रेनें लेट चल रही हैं। तो वहीं BMC यानी बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा है कि 'मुंबई में कल रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक विभिन्न स्थानों पर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।ट
कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। आज भी भारी बारिश की संभावना है इसलिए BMC क्षेत्र के सभी BMC, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है।
हेल्पलाइन नंबर (1916) जारी
बीएमसी ने मुंबईकरों से अफवाहों पर विश्वास न करने और अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि 'बीएमसी की पूरी मशीनरी स्थिति को संभालने के लिए मैदान पर काम कर रही है। उसने लोगों से अपील की है को वो घबराए नहीं और ना ही अफवाओं पर ध्यान दे। उसने नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर (1916) जारी किया है, ताकि उनकी इमरजेंसी में मदद की जा सके।'












Click it and Unblock the Notifications