Mumbai Pune Expressway: मुंबई से पुणे का सफर होगा 90 मिनट में, रॉकेट की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां
Mumbai Pune Expressway: मुंबई से पुणे सड़क मार्ग से अब सिर्फ 90 मिनट में सफर तय किया जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और नए लिंक रोड को पूरा करने का काम तेजी से चल रहा है। इसके बाद मुंबई से पुणे की दूरी महज 90 मिनट में तय की जा सकेगी। यह परियोजना यात्रा समय को कम करेगी। साथ ही, दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी को भी पूरी तरह बदल देगी।
विधानभवन परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान नितिन गडकरी ने प्रोजेक्ट पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में अगले साल करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का सीधा लाभ मुंबई, पुणे और आसपास के इलाकों के नागरिकों को मिलेगा।

Mumbai Pune Expressway: नितिन गडकरी ने दिया अपडेट
- नितिन गडकरी ने बताया कि पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे तैयार किया जा रहा है। यह हाईवे अटल सेतु, जेएनपीटी चौक से शुरू होकर पुणे के शिवार जंक्शन तक जाएगा।
- करीब 130 किलोमीटर लंबा यह मार्ग मुंबई, पुणे और दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए तेज और सुरक्षित विकल्प बनेगा। इसके पूरा होने के बाद यात्रा का समय घटकर सिर्फ डेढ़ घंटे रह जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Water Cut: ठाणे में अगले 4 दिनों तक पानी की रहेगी भारी किल्लत, 50% वाटर कट का अलर्ट जारी
- केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केवल पुणे जिले में ही करीब 50 हजार करोड़ रुपये के सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मंजूर किए गए हैं। इस पर अगले तीन महीनों में काम शुरू होगा।
- इनमें एलिवेटेड रोड, मल्टी-लेवल फ्लाईओवर और आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम शामिल हैं।
Nitin Gadkari ने बताया हाईवे को गेम-चेंजर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे एक गेम चेंजर साबित होगा। उन्होंने तलेगांव-चाकण-शिक्रापुर मार्ग पर प्रस्तावित 4,207 करोड़ रुपये की चार-स्तरीय परियोजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में सड़क, फ्लाईओवर और मेट्रो लाइन को एक साथ विकसित किया जाएगा। वहीं, हडपसर से यवत तक 5,262 करोड़ रुपये की एलिवेटेड रोड परियोजना का एमओयू भी पूरा हो चुका है। निकाय चुनाव के बाद इसका उद्घाटन किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये के सड़क प्रोजेक्ट चल रहे हैं। आने वाले साल में 1.5 लाख करोड़ रुपये के नए कार्य शुरू होंगे। इससे राज्य में विकास को नई गति मिलेगी और ट्रैफिक की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai Traffic: Lionel Messi की एंट्री से पहले मुंबई पुलिस अलर्ट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, ये रास्ते रहेंगे बंद












Click it and Unblock the Notifications