मुंबई पुलिस का दावा- परमबीर के ऑर्डर पर सट्टेबाजों से उगाही करता था सचिन वाझे

मुंबई, 06 नवंबर: मुंबई पुलिस ने एक अदालत में कहा कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे और पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वालों को गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे ढेर सारे पैसे वसूल किये। इसके साथ ही पुलिस ने वाजे की हिरासत बढ़ाने का भी अनुरोध किया। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह लंबे समय से लापता बताए जा रहे हैं। मुंबई पुलिस अब अपने अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आऱोपों की जांच कर रही हैं।

mumbai police claims Sachin Waze extorted money from cricket bookies on Param Bir’s order

सचिन वाझे के विरुद्ध गोरेगांव पुलिस थाने में उगाही का एक मामला दर्ज है। बिल्डर और होटल व्यवसायी बिमल अग्रवाल की ओर से दायर शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक नवंबर को वाजे को हिरासत में लिया था।सचिन वाझे को शनिवार को एक अदालत में पेश किया गया। दरअसल वाझे की हिरासत की अवधि समाप्त हो गई थी। पुलिस ने आगे की जांच के लिए उनकी हिरासत मांगी, जिसे अदालत ने 13 नवंबर के लिए बढ़ा दिया।

पुलिस ने वाझे के रिमांड आवेदन में नया दावा किया, वाझे और वांछित आरोपी परमबीर सिंह ने क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वालों को गिरफ्तार करने का डर दिखाकर उनसे ढेर सारे पैसे की उगाही की। विशेष लोक अभियोजक शेखर जगताप के माध्यम से दायर रिमांड याचिका में आरोप लगाया गया है कि दोनों सट्टेबाजों को पैसे वसूलने के लिए प्राथमिकी के साथ धमकी देते थे। पुलिस अदालत को बताया गया कि वे इसकी भी जांच करना चाहते हैं कि क्या वाजे ने सिंह के नाम पर किसी से पैसा लिया और उगाही के लिए सिंह के अलावा किसने उसकी मदद की।

क्राइम ब्रांच ने कहा कि वाझे परमबीर सिंह के करीबी थे, इसलिए पुलिस सिंह के वर्तमान ठिकाने की और जांच करना चाहती थी। पुलिस ने कहा कि वे यह भी जांचना चाहते हैं कि जबरन वसूली का पैसा कैसे वितरित किया गया और "साजिश की बैठकें" कहां और कब हुईं। इसके अलावा, पुलिस इस दावे पर भी गौर करेगी कि बीएमसी के ठेकेदारों से पैसे निकाले गए थे।पुलिस ने कहा कि क्राइम ब्रांच इसकी जांच भी करना चाहती है कि आरोपी ने इस प्रकार और कितने अपराध किये।

पुलिस रिमांड याचिका में कहा गया है, जबरन वसूली के बारे में पूछे जाने पर आरोपी (वाझे) टालमटोल कर रहा है और जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। याचिका में कहा गया है कि वाझे ने स्वेच्छा से अपनी आवाज का नमूना देने के लिए कहा था, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। अंबानी हाउस टेरर स्केयर केस में कथित संलिप्तता के आरोप में पहले से ही आरोपी वाझे को मुंबई पुलिस ने 1 नवंबर को गिरफ्तार किया था और शनिवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। पूर्व आयुक्त को मामले में वांछित आरोपी नंबर 1 के रूप में नामित किया गया है, अदालत ने पिछले महीने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+