Mumbai News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से फेंका, क्या है पूरा माजरा
Mumbai News: महाराष्ट्र के दादर स्टेशन पर ट्रेन से बाहर फेंके जाने के बाद 29 साल की एक महिला यात्री घायल हो गई है। यह घटना 6 अगस्त को पुणे से मुंबई आ रही उद्यान एक्सप्रेस के महिला डिब्बे में हुई थी। आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।
मुंबई पुलिस ने सोमवार को बताया कि मुंबई के व्यस्त दादर रेलवे स्टेशन पर एक आउटस्टेशन ट्रेन में एक व्यक्ति ने महिला को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात बेंगलुरु-मुंबई सीएसएमटी उद्यान एक्सप्रेस में हुई और आरोपी को पकड़ लिया गया है।

मुंबई रेलवे पुलिस के तहत इस मामले को दर्ज किया गया है। दादर जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज की है। जीआरपी पुलिस ने आरोपी को सीएसएमटी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने कहा है कि रात करीब 8.30 बजे जब ट्रेन अपने दूसरे आखिरी स्टेशन दादर से निकल रही थी, उसी वक्त एक आदमी अनारक्षित महिला डिब्बे में घुस गया, जिसमें कुछ यात्री थे। उन्होंने बताया कि उसने महिला से छेड़छाड़ की और नकदी से भरा नीला बैग छीनने की कोशिश की।
अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पीड़िता ने लूटपाट के प्रयास का विरोध किया, आरोपी ने उसे डिब्बे से बाहर धक्का दे दिया और भाग गया। हालांकि फिलहाल पीड़िता की स्थिति को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
जीआरपी ने कहा कि पीड़ित ने सोमवार को उनसे संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि औपचारिक प्राथमिकी दर्ज होने से पहले ही आरोपी को पकड़ लिया गया था।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने से पहले सीसीटीवी फुटेज की जांच की और चश्मदीदों से बात की। जिसके बाद एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, हत्या का प्रयास करने और डकैती करने के प्रयास में चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि हाल के दिनों में यह तीसरी घटना थी, जब मुंबई में किसी महिला ट्रेन यात्री के साथ मारपीट की गई। इससे पहले की घटनाएं उपनगरीय ट्रेनों में हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications