Mumbai News: मुंबई से पुणे तक इस पुल के जरिए मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, जानें इसकी सारी डिटेल
Mumbai News: मुंबई से बेंगलुरु यात्रा करनेवाले लोगों को जल्द अब ट्रैफिक जाम से राहत मिल सकती है। बाईपास पर बन रहे मुथा नदी के नए पुल का निर्माण कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है। फरवरी से इस पुल का एक हिस्सा आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे वारजे और नवाले ब्रिज के बीच रोजाना जाम से जूझने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पुणे शहर से होकर गुजरने वाले इस बाईपास मार्ग का महत्व काफी बढ़ गया है।
कुछ दशक पहले यह बाईपास तैयार किया गया था। इसके पीछे उद्देश्य था कि इस बाईपास से मुंबई और बेंगलुरु के बीच यात्रा करने वाले वाहन शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों में प्रवेश न करें। सोमताने फाटा से कटराज तक बने इस मार्ग ने लंबे समय तक भारी ट्रैफिक को शहर से बाहर रखा। हालांकि, शहर के विस्तार के साथ बाईपास पर भी जाम की समस्या होने लगी।

Mutha River Bridge के विस्तार की हो रही थी मांग
- पिछले कुछ सालों में कात्रज से अंबेगांव और ताथवाडे तक बाईपास पर भारी ट्रैफिक और दुर्घटनाओं के मामलों में बढ़ोतरी हुई। इस कारण सड़क विस्तार और सुधार की मांग तेज हो गई थी।
- चांदनी चौक पर ट्रैफिक कम करने के लिए मल्टी-लेवल फ्लाईओवर बनाया गया, जिससे उस क्षेत्र में राहत मिली, लेकिन अब जाम का दबाव वारजे और नवाले ब्रिज के बीच सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: कुर्ला-घाटकोपर के बीच भारी ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, नए फ्लाईओवर से मिनटों में होगा सफर पूरा
- मुथा नदी पर बना मौजूदा पुल सिर्फ चार लेन का है। नदी के दोनों किनारों पर विकसित सर्विस रोड और मौजूदा बाईपास मार्ग का ट्रैफिक इस छोटे पुल पर केंद्रित हो गया है। वाहनों का दबाव इसकी क्षमता से कहीं अधिक है।
- यही कारण है कि यहां रोजाना भारी जाम लगता है और वाहनों की आवाजाही बेहद धीमी हो जाती है।
Mumbai News: बेंगलुरु का सफर होगा आसान, पुणे को भी जाम से राहत
इस समस्या को देखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नए पुल के निर्माण का काम शुरू किया। यह नया पुल मौजूदा पुल के दोनों ओर अतिरिक्त लेन उपलब्ध कराएगा, जिससे ट्रैफिक का भार बंटेगा और वाहनों की गति में सुधार आएगा। अधिकारियों के अनुसार, नए पुल का एक हिस्सा फरवरी तक खोल दिया जाएगा। पुल का बचा हुआ बाकी हिस्सा अगले चरण में शुरू होगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि यह परियोजना बाईपास पर ट्रैफिक व्यवस्था को काफी सुगम बनाएगी। साथ ही, रोजाना सफर करने वाले हजारों नागरिकों को राहत देगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई के दोनों एयरपोर्ट के बीच होगी जबरदस्त कनेक्टिविटी, गेम-चेंजर बनेगी यह मेट्रो लाइन












Click it and Unblock the Notifications