Mumbai News: एयरपोर्ट पर अब नहीं कर सकेंगे नमाज अदा, क्यों और किस वजह से लगाई गई यह पाबंदी?

Mumbai News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टैक्सी और कैब चालकों को नमाज़ अदा करने की अनुमति नहीं दी गई है। राज्य सरकार और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एयरपोर्ट के बाहर शेड बनाकर नमाज़ की इजाजत देने से साफ इनकार कर दिया है। सरकार के फैसले के विरोध में कुछ टैक्सी ड्राइवरों ने हाई कोर्ट का रुख किया था।

इस मुद्दे पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस बी.पी. कोलाबावाला और जस्टिस फिरदौस पुनिवाला की खंडपीठ ने राज्य सरकार और एमएमआरडीए से कहा कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट परिसर के भीतर किसी वैकल्पिक स्थान की संभावना पर विचार करें। अदालत ने यह भी सुझाव दिया कि यदि संभव हो तो रमजान के दौरान अस्थायी व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है।

Mumbai News

Mumbai News: सुरक्षा कारणों से सरकार ने नहीं दी इजाजत

- राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सरकारी वकील ज्योति चव्हाण ने अदालत को बताया कि संबंधित क्षेत्र हाई-सिक्योरिटी जोन में आता है।

- राज्य सरकार का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ वकील ने कहा, यहां बड़ी संख्या में लोगों का दिन में पांच बार एकत्र होना सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है।

- याचिकाकर्ताओं के अनुसार, करीब 1500 से 2000 लोग पांच वक्त की नमाज़ में शामिल हो सकते हैं, जिससे पुलिस पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।

Mumbai Airport परिसर में अब नमाज अदा नहीं होगी

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम नानकानी ने अदालत को बताया कि प्रस्तावित स्थान के पास तीन मस्जिदें मौजूद हैं। इनमें से एक लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है, जहां 13 मिनट में पैदल पहुंचा जा सकता है। दूसरी 1.3 किलोमीटर और तीसरी 3-4 किलोमीटर दूर स्थित है।

राजनीतिक स्तर पर भी यह मुद्दा चर्चा में रहा। समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम ने नमाज़ की अनुमति देने की मांग की थी, जबकि बीजेपी ने इसका विरोध किया। मामला विधानसभा में भी उठा था। अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 4 मार्च को तय की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+