Mumbai Metro: इस रूट पर जल्द शुरू होने वाले हैं 4 नए स्टेशन, मुंबई के आसपास रहनेवालों को मिलेगी राहत
Mumbai Metro: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे इंतजार के बाद मुंबई मेट्रो लाइन 4-4A का ट्रायल रन शुरू हो गया है। इस लाइन पर मेट्रो के शुरू होने का फायदा ठाणे और उसके आसपास रहने वाले लोगों को बड़े पैमाने पर मिलेगा। इससे हर रोज ट्रैफिक जाम में होने वाले समय की बर्बादी से मुक्ति मिलेगी। इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ ठाणेवासियों को मिलने वाला है, क्योंकि यह पहली बार है जब ठाणे सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ रहा है।
ट्रायल रन फिलहाल गाइमुख से विजय गार्डन तक 4.4 किलोमीटर लंबे हिस्से पर किया जा रहा है। इस स्ट्रीच पर कुल चार स्टेशन बनाए गए है। मुंबई मेट्रो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तकनीकी जांच और मेट्रो संचालन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं का परीक्षण हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती नतीजे बेहद सकारात्मक रहे हैं। अब पूरे प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाने पर जोर दिया जा रहा है।

Mumbai Metro के इस रूट पर दिसंबर तक होगा काम पूरा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरी लाइन के तैयार हो जाने के बाद यह लगभग 32 से 35 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें कुल 32 स्टेशन होंगे। यह कॉरिडोर स्वामी समर्थ नगर, विक्रोली और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे (EEH) से होकर गुजरेगा। ऐसे में पूर्वी उपनगरों और मुंबई के व्यावसायिक केंद्रों के बीच आवागमन बेहद आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: खुशखबरी, ऑटोमैटिक गेट वाली लोकल ट्रेनों का ट्रायल सफल, कब हो रही शुरू? VIDEO
इस परियोजना का सबसे अहम हिस्सा मोगरपाडा डिपो है। यहां अभी काम चल रहा है। एक बार इस डिपो के तैयार होने से न केवल इस लाइन बल्कि अन्य मेट्रो लाइनों की क्षमता भी बढ़ जाएगी। माना जा रहा है कि इसी साल दिसंबर तक यह लाइन भी शुरू हो जाएगी।
मुंबई और ठाणे के बीच आवागमन होगा आसान
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे थाने के लिए ऐतिहासिक कदम बताया था। मेट्रो के इस रूट पर 4 नए स्टेशन शुरू होने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है। लोग मानते हैं कि मेट्रो शुरू होने के बाद थाने से मुंबई के अन्य हिस्सों तक रोजाना की यात्रा कहीं ज्यादा आसान और आरामदायक हो जाएगी। हर रोज लाखों की संख्या में मुंबई और ठाणे के बीच लोग सफर करते हैं।
स्पष्ट है कि ट्रायल रन की शुरुआत के साथ थानेवासियों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। आने वाले समय में यह परियोजना न सिर्फ यात्रा के तौर-तरीके बदलेगी, बल्कि थाने को एक नए विकास पथ पर भी आगे ले जाएगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: यात्रियों के पैसे और समय ही नहीं बचा रही मुंबई मेट्रो, एक ही साल में घटाया शहर का टनों प्रदूषण
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications