Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो बन रहा शहर की विरासत का भी रखवाला, इस स्टेशन पर शुरू की गई खास पहल

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो ने न सिर्फ मुंबईकरों की जिंदगी आसान बनाई है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपना अहम योगदान दे रही है। इसके अलावा, मेट्रो अब शहर के ऐतिहासिक महत्व की चीजों के संरक्षण का भी जरिया बन रही है। मेट्रो शहरवासियों के लिए यातायात को सरल बनाने का जरिया भर नहीं रही, बल्कि यह शहर की सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक तकनीक का संगम भी बन रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है हुतात्मा चौक मेट्रो स्टेशन, जो जल्द ही यात्रियों के लिए तैयार होने वाला है।

हुतात्मा चौक मेट्रो स्टेशन के लोकेशन की बात करें, तो यह ऐतिहासिक फ्लोरा फाउंटेन और डी.एन. रोड के नीचे स्थित है। यहां मेट्रो के निर्माण कार्य में खास तौर पर इसका ध्यान रखा गया कि मेट्रो स्टेशन के ऊपरी हिस्से में मौजूद ऐतिहासिक इमारतों और पुरानी शहर की स्काईइलाइन को संरक्षित किया जाए। यही वजह है कि स्टेशन की अधिकतर संरचना को अंडरग्राउंड हिस्से में रखा गया है। केवल लिफ्ट शाफ्ट और वेंटिलेशन पॉइंट्स ही जमीन के ऊपर दिखाई देंगे।

Mumbai Metro

Mumbai Metro ऐतिहासिक संरक्षण पर भी दे रहा ध्यान

⦁ हुतात्मा चौक स्टेशन का डिजाइन भी बेहद खास है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि पुरानी स्थापत्य शैली और आधुनिक आर्किटेक्चर दोनों का संतुलन बना रहे।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: इस रूट पर जल्द शुरू होने वाले हैं 4 नए स्टेशन, मुंबई के आसपास रहनेवालों को मिलेगी राहत

⦁ आसपास की ऐतिहासिक इमारतों का सौंदर्य खराब न हो, इसे ध्यान में रखते स्टेशन के निर्माण में पत्थर और कांच का प्रयोग किया गया है। मुंबई मेट्रो प्रशासन ने इस स्टेशन के लिए कहा है कि यह 'आधुनिकता और विरासत का संगम है।

बरसात को देखते हुए Mtero Station में ड्रेनेज सिस्टम

मुंबई में हर साल बरसात के दौरान होने वाली मूसलाधार बारिश और शहर के कई हिस्सों में जलजमाव गंभीर समस्या बन जाती है। पानी भरने की इस चुनौती को देखते हुए हुतात्मा चौक मेट्रो स्टेशन में आधुनिक ड्रेनेज और फ्लड-प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। इससे अब बरसात के मौसम में भी पानी भरने की वजह से यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। हुतात्मा चौक मेट्रो लाइन-3 में आता है जिस पर तेजी से काम चल रहा है। यह रूट जब पूरी तरह से चालू हो जाएगी, तो यह स्टेशन यात्रियों के लिए बड़ा केंद्र साबित होगा।

इससे न सिर्फ दक्षिण मुंबई की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि यात्रियों को ट्रैफिक जाम और लंबी यात्रा से भी राहत मिलेगी। हुतात्मा चौक मेट्रो स्टेशन का निर्माण यह साबित करता है कि मुंबई जैसे महानगरों में शहर की धरोहर को संरक्षित रखते हुए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर कैसे तैयार किया जा सकता है। यह स्टेशन भविष्य के लिए एक मिसाल बनने वाला है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: यात्रियों के पैसे और समय ही नहीं बचा रही मुंबई मेट्रो, एक ही साल में घटाया शहर का टनों प्रदूषण

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+