भाजपा नेता के दफ्तर में यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिला से मिलेंगी मुंबई की मेयर, बोली- BJP नेता कहां हैं?

मुंबई, 23 सितंबर: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता के यौन उत्पीड़न को लेकर शिवसेना ने भाजपा को निशाने पर लिया है। मुंबई की मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि भाजपा नेता महिलाओं को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन यहां उनको दोहरा चरित्र सामने आ गया है। एक महिला के साथ पहल गलत हुआ और फिर कोई उसकी मदद को नहीं आया। पेडनेकर ने कहा कि मैं इसमें पार्टी की बंदिशों से परे जाकर पीड़िता की मदद करूंगी।

 बीजेपी कार्यकर्ता

मुंबई बोरीवली में भाजपा कार्यकर्ता के यौन उत्पीड़न पर पेडनेकर ने कहा, मैं इस मामले में पीड़िता से मिलूंगी और पुलिस अधिकारियों से भी बात कर ये सुनिश्चित करुंगी कि मामले में सही ये कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पीड़िता ने भाजपा के विधायकों और सांसदों से मदद मांगी, वो लगातार भटकती रही लेकिन कोई उसकी मदद को सामने नहीं आया। मेरा सवाल है कि बीजेपी के नेता कहां हैं, वो चुप क्यों हैं।

क्या है मामला

मुंबई में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता ने पार्टी के ही एक दूसरे कार्यकरता पर अपने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, 15 अगस्त को मुंबई के बोरीवली में एक भाजपा नेता के कार्यालय में एक पार्टी कार्यकर्ता ने कथित तौर पर इस महिला कार्यकर्ता का यौन उत्पीड़न किया था। महिला की शिकायत के आधार पर बुधवार को बोरीवली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में किसी गिरफ्तारी की अभी खबर नहीं है और ना ही आरोपी के नाम के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+