Mumbai Local Train: पश्चिम रेलवे की लोकल AC ट्रेनें यात्रियों की बनी पहली पसंद, जानिए क्या है वजह?
Mumbai Local Train: मुंबई में, पश्चिमी रेलवे द्वारा चलाई जा रही वातानुकूलित (AC) लोकल ट्रेनें यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही है। खासकर 10 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक यात्रा करने वाले यात्री इन्हीं एसी ट्रेनों में यात्रा करना पंसद कर रहे हैं। इसकी वजह है कि मुंबई में बसों और मेट्रो सेवाओं की तुलना में ये आरामदायक, सुरक्षित और किफायती हैं।
पश्चिमी रेलवे ने अपनी एसी लोकल ट्रेनों के किफायती किराया के बारे में जानकारी दी। रेलवे ने बताया मुंबई मेट्रो लाइनों और बेस्ट बसों जैसे विभिन्न सार्वजनिक परिवहन साधनों में की तुलना में मुंबई लोकल एसी ट्रेन पर सफर किफायती है। एसी लोकल को लंबी दूरी के यात्रियों के लिए सबसे किफायती विकल्प है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना 60 किलोमीटर या उससे अधिक यात्रा करते हैं।

एसी लोकल ट्रेन यात्रियों को क्यों कर रही आकर्षित?
पश्चिमी रेलवे की एसी लोकल ट्रेनों का सफर आरामदायक और सुविधाजनक ही नहीं आकर्षक भी है। इन ट्रेनों में इंटीरियर मार्डन है, फुल एसी कोच, ऑटोमैटिक गेट और महिलाओं के लिए स्पेशल कोच और सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं। पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें सप्ताह के दिनों में 109 ट्रिप लगाती है।
मुंबई में जल्द शुरू होंगी 238 नई AC लोकल ट्रेन
मुंबई में एसी लोकल ट्रेनों की बढ़ती मांग को देखते हुए मार्च में, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई के लिए 238 नई वातानुकूलित लोकल ट्रेनों की खरीद के लिए सरकार की मंजूरी की घोषणा की। यह निर्णय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ शहर की लोकल ट्रेन सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से की गई चर्चा के बाद लिया गया। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ द्वारा उठाए गए एक विषय के जवाब में ये जानकारी साझा की गई थी।
रेल मंत्रालय ने मई 2023 में एक और कदम उठाते हुए मुंबई रेलवे विकास निगम (MRVC) को लोकल ट्रेनों को वंदे मेट्रो (उपनगरीय) मानकों पर अपग्रेड करने के निर्देश जारी किए। यह निर्देश मुंबई शहरी परिवहन परियोजना (MUTP) चरण 3 और 3A का हिस्सा है, जो शहर के रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के बीच सहयोगात्मक प्रयास हैं। इस पहल का उद्देश्य नए कॉरिडोर और ट्रेनें शुरू करना है, जिससे मुंबई के निवासियों के लिए आवागमन का अनुभव और बेहतर हो सके। Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 3 घंटे में तय होगा 508 किमी का सफर












Click it and Unblock the Notifications