Mumbai Local Train Update: ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित, जानें पूरा शेड्यूल
Mumbai Local Train Update: अगर आप 21 अप्रैल 2025, सोमवार को मुंबई लोकल ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं सोमवार को भी प्रभावित रहेंगी।
सेंट्रल रेलवे ने 20 से 22 अप्रैल के बीच ओवरनाइट ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की घोषणा की है, जिसका सीधा असर सीएसएमटी-ठाणे और सीएसएमटी-वाशी रूट पर चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा।

ब्लॉक का मकसद है पांचवीं और छठवीं रेलवे लाइन के निर्माण और तकनीकी सुधार के लिए जरूरी कार्यों को पूरा करना। इसकी वजह से ट्रेनों की आवाजाही और इलेक्ट्रिक सप्लाई कुछ घंटों के लिए स्थगित रहेगी।
ब्लॉक का डिटेल- 21 अप्रैल 2025 (सोमवार)
- स्थान: विद्यानगरी और कुर्ला स्टेशन के बीच
- समय: रात 1:20 AM से सुबह 4:20 AM (कुल 3 घंटे का ब्लॉक)
- प्रभावित सेवाएं: सीएसएमटी से ठाणे और वाशी के बीच चलने वाली कुछ लोकल सेवाएं
- डाउन फास्ट और अप हार्बर लाइन
- मेन लाइन की कुछ लेट नाइट ट्रेनें
प्रभावित ट्रेनें - यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
- लेट नाइट लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द या डायवर्ट होंगी।
- कई ट्रेनें केवल कुर्ला तक ही सीमित रहेंगी।
- कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव संभव है।
सेंट्रल रेलवे के अनुसार, यह ब्लॉक लंबे समय से लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार परियोजनाओं का हिस्सा है। पांचवीं और छठवीं लाइन के कार्य से आने वाले समय में ट्रेनों की भीड़ कम करने और ट्रैफिक को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिलेगी।
यात्रियों के लिए अहम सुझाव
मुंबई लोकल में सफर करने की योजना बनाने से पहले M-Indicator जैसे ट्रैवल ऐप्स का इस्तेमाल करें, जो कि रियल टाइम ट्रेन स्टेटस के लिए है। यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर ले लें। जहां संभव हो यात्रा को पुनर्निर्धारित करें या वैकल्पिक साधनों का चयन करें।












Click it and Unblock the Notifications