Mumbai Local train: तकनीकी खराबी के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं हुई बाधित, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार
Mumbai Local train: मुंबई में सोमवार की सुबह दफ्तर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि मध्य रेलवे लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। आसनगांव और वासिंद स्टेशनों के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन में गंभीर तकनीकी खराबी आने से पीक आवर्स में रेल यातायात पूरी तरह से रुक गया।
इस खराबी का असर मध्य रेलवे की अप और डाउन, दोनों लाइनों पर पड़ा। इसके चलते लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। आमतौर पर 5 से 10 मिनट की देरी से चलने वाली ट्रेनें आज कहीं ज़्यादा लेट थीं, जिससे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर पहुंचने वाले मुंबई के यात्रियों को भारी दिक्कत हुई।

सुबह काम पर निकले लाखों यात्रियों को इस वजह से परेशानी झेलनी पड़ी। तकनीकी खराबी इतनी गंभीर थी कि मध्य रेलवे को इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
जिसके चलते, मध्य रेलवे की मेन लाइन पर चलने वाली फास्ट लाइनों और कुछ हद तक स्लो लाइनों पर भी दबाव बढ़ गया है। इस खराबी के कारण मुंबई में दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलें हुईं।












Click it and Unblock the Notifications