Mumbai Local Train Today: मुंबई लोकल ट्रेन की सभी सेवाएं सामान्य, कोई ब्लॉक नहीं

Mumbai Local Train Today: रोजाना लाखों यात्रियों के सफर का जरिया बनी मुंबई लोकल ट्रेन सेवा से जुड़े यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि 29 अगस्त 2025 को लोकल ट्रेनों के संचालन में किसी भी प्रकार का मेगा या मिनी ब्लॉक नहीं रहेगा।

इस दिन पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे और हार्बर लाइन पर सभी सेवाएं अपने नियमित समय के अनुसार संचालित होंगी। यात्रियों को किसी भी रूट पर बदलाव या आंशिक कैंसिलेशन का सामना नहीं करना पड़ेगा।

mumbai local train

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 29 अगस्त को सभी लाइनें - फास्ट और स्लो दोनों - सुचारु रूप से चलेंगी। रविवार या छुट्टियों पर अक्सर जरूरी मरम्मत कार्यों के लिए रेलवे ब्लॉक लगाया जाता है, लेकिन इस बार कोई ब्लॉक नहीं रखा गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे नियमित अपडेट्स के लिए रेलवे के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स या रेलवे ऐप्स पर भी नजर बनाए रखें।

Mumbai Local Train Today मुख्य बातें:

  • 29 अगस्त को मुंबई लोकल की सभी सेवाएं सामान्य रहेंगी।
  • पश्चिम, मध्य और हार्बर - सभी रूट्स पर नियमित संचालन।
  • कोई मेगा ब्लॉक या मिनी ब्लॉक नहीं।
  • यात्री अपने तय समय पर यात्रा कर सकते हैं।

फिलहाल कोई मेगा ब्लॉक नहीं

पश्चिम रेलवे के तहत 26 और 27 अप्रैल 2025 को कांदिवली और बोरीवली के बीच पुल संख्या 61 पर री-गर्डरिंग कार्य के चलते जो मेगा ब्लॉक लगाया गया था। इसके बाद 28 अप्रैल 2025 को मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से सामान्य शेड्यूल पर लौटी। यानी सभी उपनगरीय लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार नियमित रूप से चलेंगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे 29 अप्रैल से अपनी यात्रा सामान्य योजना के अनुसार कर सकते हैं। किसी भी अपडेट के लिए यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+