Mumbai Local train: मुंबई लोकल के इस रूट पर साढ़े तीन घंटे का रहेगा जंबो ब्लॉक, जानें टाइम और तारीख

Mumbai Local train: मुंबई में पश्चिम रेलवे ने नाट जंबो ब्लॉक का ऐलान किया है। ये जंबो ब्लॉक 10 और 11 मई के बीच की रात को 1:00 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। शनिवार और रविवार के बीच की रात के शुरूआती घंटों में साढ़े तीन घंटें का ये जंबो ब्लाॅक पश्चिमी रेलवे लाइनों के माहिम जंक्शन और सांताक्रूज़ स्टेशनों के बीच रहेगा।

ये नाइट जंबो ब्लॉक पश्चिम रेलवे के रूट पर पटरियों, सिग्नल सिस्टम और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए ज़रूरी है, जिसका उद्देश्य इन मार्गों पर ट्रेनों का सुरक्षित और सही संचालन सुनिश्चित करना है।

Mumbai Local train

पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने घोषणा की है कि इस ब्लॉक के कारण सामान्य ट्रेन सेवाओं में Adjustment आवश्यक होगा। मुंबई सेंट्रल से सांताक्रूज़ स्टेशनों तक सभी डाउन स्लो लाइन ट्रेनें डाउन फास्ट लाइनों पर चलाई जाएगी।

जानिए किस प्‍लेटफार्म पर रुकेगी ट्रेनें, क्‍या रहेगा बदलाव?

  • इन बदलावों का के चलते प्लेटफॉर्म की कमी के कारण ट्रेनें महालक्ष्मी, प्रभादेवी और माटुंगा रोड पर रुकने की बजाय यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लोअर परेल, माहिम और खार रोड स्टेशनों पर रुकेंगी।
  • इसी तरह, जो ट्रेनें आमतौर पर यूपी स्लो लाइन पर चलती हैं, उन्हें सांताक्रूज़ और मुंबई सेंट्रल/चर्चगेट के बीच यूपी फास्ट लाइन पर भेजा जाएगा।
  • इस बदलाव के कारण ट्रेनें माहिम, माटुंगा रोड, प्रभादेवी, लोअर परेल और महालक्ष्मी स्टेशनों पर रुकती नहीं हैं, क्योंकि वहां के प्लैटफॉर्म उन्हें समायोजित नहीं कर सकते। इसके बजाय, ये ट्रेनें यात्रियों को चढ़ने और उतरने में सुविधा के लिए खार रोड स्टेशन पर अतिरिक्त स्टॉप बनाएंगी।

कुछ अप एंड डाउन ट्रेनें नहीं चलेगी

इन परिवर्तनों के चलते इस ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ अप और डाउन उपनगरीय ट्रेनें नहीं चलेंगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना टाइमटेबल चेक करने के बाद ही बनाएं। इसके साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि रेलवे ने प्रभावित स्टेशनों पर संबंधित स्टेशन मास्टर से ट्रेन सर्विस और प्‍लेटफार्म परिवर्तन के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

क्‍या रविवार को दिन भी रहेगा कोई अवरोध या ब्लॉक?

रविवार, 11 मई, 2025 को पश्चिमी रेलवे उपनगरीय खंड पर कोई दिन का ब्लॉक नहीं होगा। इसका मतलब है कि दिन के दौरान ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी, रखरखाव गतिविधियों से किसी भी तरह की बाधा नहीं होगी। केवल शनिवार और रविवार की रात्रि को साढ़े तीन घंटे का नाइट जंबो ब्लॉक रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+