Mumbai Local Train: पश्चिम रेलवे के इस रूट पर रहेगा ब्लॉक, चेक करें ट्रेन शेड्यूल
Mumbai Local Train:पश्चिम रेलवे ने मेट्रो लाइन 9 के लिए गर्डर लॉन्च करने के काम के लिए मीरा रोड और भायंदर स्टेशनों के बीच सभी लाइनों पर एक बड़ा नाइट ब्लॉक घोषित किया है। यह मेगा ब्लॉक 9-10 जून 2025 (सोमवार/मंगलवार) की रात को रहेगा। 1 घंटे 15 मिनट का ये ब्लॉक 01:45 बजे से 03:00 बजे तक किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस नाइट ब्लॉक के कारण कुछ मुंबई लोकल की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी और कुछ रद्द रहेंगी। उन्होंने बताया ये नाइट ब्लॉक मेट्रो लाइन 9 के निर्माण कार्य के चलते किया गया है। जिसके चलते कुछ लोकल ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और कुछ ट्रेनें रद्द भी की गई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों को ध्यान में रखें।

9-10 जून, 2025 की रात (सोमवार/मंगलवार): चर्चगेट से विरार के लिए अंतिम लोकल रात 12:20 बजे प्रस्थान करेगी। विरार से चर्चगेट के लिए अंतिम लोकल रात 12:05 बजे प्रस्थान करेगी।
मुंबई मेट्रो 9 का तेजी से हो रहा काम
मुंबई की मेट्रो-9 प्रोजेक्ट, जो दहिसर (पूर्व) को मीरा-भायंदर से जोड़ेगी, तेजी से प्रगति कर रही है और चरणबद्ध तरीके से शुरू होने के लिए निर्धारित है। पहले चरण के 2025 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और एकनाथ शिंदे के साथ बीते सप्ताह कॉरिडोर के पहले चरण का परीक्षण शुरू किया, जो दहिसर (पूर्व) से काशीगाँव तक फैला है। सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने मार्ग का तकनीकी निरीक्षण भी किया, जो प्रमुख बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
मेट्रो 9 के शुरू होने से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
गौरतलब है कि रेड लाइन के रूप में जानी जाने वाली मेट्रो-9, पहले से ही चालू मेट्रो-7 (दहिसर पूर्व से अंधेरी पूर्व) का विस्तार है। नई लाइन से उपनगरों में पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी को काफी बढ़ावा मिलने, यात्रा के समय को कम करने और नार्थ मुंबई और मीरा-भायंदर में सड़कों पर भीड़ कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। संचालन के शुरुआती चरण के दौरान, मेट्रो-9 ट्रेनों को चरकोप डिपो में सर्विस और रखरखाव किया जाएगा, जिसका उपयोग वर्तमान












Click it and Unblock the Notifications