थम गई मुंबई की 'लाइफलाइन'! सिग्नल में खराबी से लोकल ट्रेनें हुईं प्रभावित, स्टेशन पर फंसे लाखों यात्री
Mumbai Local train: मंगलवार की सुबह मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। सिग्नल की खराबी के कारण मध्य रेलवे की मेन लाइन में आई खराबी के कारण मुंबईकर्स को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सिग्नलिंग सिस्टम में इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण हजारों यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। स्टेशन यात्रियों से खचाखच भरे नजर आए।
यह समस्या पड़ोसी ठाणे जिले के दिवा और मुंब्रा स्टेशनों के बीच सुबह 4:55 बजे हुई, जिससे दक्षिण की ओर जाने वाली ट्रेने प्रभावित हुईं। मुंबई की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन कम से कम 15-20 मिनट की देरी से चल रही थीं।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि तकनीकी खराबी को लगभग एक घंटे बाद यानी सुबह छह बजे ठीक कर लिया गया। उन्होंने बताया इस समस्या को थोड़ी ही देर में सही करवा दिया गया लेकिन इसके कारण ट्रेनों का संचालन लेट हो गया।
मुंबई के कौन से रूट हुए प्रभावित
बता दें सिग्नल में ये तकनीकी खराबी ठाणे जिले के दीवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन के बीच सुबह 4:55 बजे दक्षिण दिशा की जाने वाले स्लो ट्रैक पर हुई थीं। एक घंटे ये समस्या रही जिसके चलते मुंबई लोकल ट्रेन लेट हो गई।मध्य रेलवे अपने उपनगरीय रेलवे नेटवर्क पर प्रतिदिन लगभग 1,800 लोकल संचालित करता है, जिसमें प्रमुख, बंदरगाह, ट्रांस-हार्बर और बेलापुर-उरण उपनगरीय कॉरिडोर शामिल हैं।
स्टेशन पर फंसे लाखों यात्री
सिग्नल में खराबी से लोकल ट्रेनें लेट होने से उपनगरीय ट्रेन स्टेशनों पर भीड़भाड़ की स्थिति पैदा हो गई। वर्किंग डे पर सुबह-सुबह ट्रेन लेट होने से स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशनों पर भीड़भाड़ से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
35 लाख से अधिक यात्री करते हैं हर दिन सफर
दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से लेकर ठाणे में कसारा और आगे रायगढ़ जिले में खोपोली और कर्जत तक मुंबई में यात्रा करने के लिए हर दिन प्रतिदिन 35 लाख से अधिक यात्री लोकल ट्रेनों से यात्रा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications