Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन की दो लाइनों पर संडे को मेगा ब्लॉक, देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी List
Mumbai local train: मुंबई में लोकल ट्रेन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को इस रविवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सेंट्रल रेलवे ने मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर रविवार, 14 दिसंबर, 2025 को मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। ये मेगा ब्लॉक आवश्यक इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के चलते किया जा रहा है। शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार, मेन लाइन और ट्रांस-हार्बर लाइन दोनों पर दोपहर के समय सेवाओं को प्रभावित करेगा।
मुख्य लाइन पर, माटुंगा और मुलुंड के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर सुबह 11:05 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान, सीएसएमटी से सुबह 10:36 बजे से दोपहर 3:10 बजे के बीच चलने वाली डाउन फास्ट ट्रेनों को माटुंगा में धीमी लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

ये ट्रेनें मुलुंड तक सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकेंगी और अपने गंतव्य पर लगभग 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी। ठाणे से आगे, ये सेवाएं मुलुंड में फास्ट लाइन पर वापस आ जाएंगी। इसी तरह, ठाणे से सुबह 11:03 बजे से दोपहर 3:38 बजे के बीच छूटने वाली अप फास्ट ट्रेनें मुलुंड में धीमी लाइन पर जाएंगी, माटुंगा तक सभी नियमित स्टेशनों पर रुकेंगी और फिर फास्ट लाइन पर लौटेंगी। ये ट्रेनें भी 15 मिनट देरी से चलेंगी।
ट्रांस-हार्बर लाइन
ट्रांस-हार्बर लाइन पर, ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच अप और डाउन लाइनों पर सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक मेगा ब्लॉक लागू रहेगा। इस अवधि में, वाशी/नेरुल और ठाणे के बीच ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से निलंबित रहेंगी।
ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल
ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल के लिए सुबह 10:35 बजे से शाम 4:07 बजे तक की डाउन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। वहीं, पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे के लिए सुबह 10:25 बजे से शाम 4:09 बजे तक की अप सेवाएं भी रद्द रहेंगी। मध्य रेल ने बताया कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुरक्षित, विश्वसनीय ट्रेन संचालन के लिए ये मेगा ब्लॉक आवश्यक हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया, "यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और प्रशासन का सहयोग करें।"
एलटीटी मुंबई और बनारस के बीच एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन
एक अन्य बयान में, सेंट्रल रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) मुंबई और बनारस के बीच एक अतिरिक्त विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
स्पेशल ट्रेन संख्या 01081, 14 दिसंबर, 2025 को एलटीटी मुंबई से सुबह 08:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16:05 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छेओकी, मिर्जापुर और वाराणसी जंक्शन पर रुकेगी।( Nashik-Mumbai train: नासिक से मुंबई तक जल्द शुरू होगी लोकल ट्रेन सर्विस, नए स्टेशन और पटरियों को मिली मंजूरी












Click it and Unblock the Notifications