Mumbai local train: सेंट्रल रेलवे की इस पहल से यात्रियों को इन स्‍टेशनों पर मिलेंगे साफ बाथरूम

Mumbai local train: महाराष्ट्र के ठाणे और कल्याण स्टेशनों पर यात्रियों को अब स्वच्छ शौचालय मिलेंगे, क्योंकि सेंट्र रेलवे ने इन स्टेशनों पर स्वच्छताको बनाए रखने के लिए DMart फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है। सेंट्रल रेलवे ने बुधवार को यह जानकारी साझा की है। यह निर्णय महाराष्ट्र के इन दो महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता में सुधार लाने के उद्देश्य से लिया गया है।

यह पहल DMart फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) प्रयासों का हिस्सा है। आधिकारिक बयान के अनुसार, सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन और DMart फाउंडेशन के बीच जल्द ही एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते में अगले पाँच वर्षों के लिए दोनों व्यस्त स्टेशनों पर शौचालय ब्लॉकों का निर्माण, नवीनीकरण, संचालन और रखरखाव शामिल होगा।

Mumbai local train

रेलवे के अधिकारी के अनुसार "ठाणे में प्रतिदिन 5.10 लाख और कल्याण में 3.93 लाख यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए, इस पहल से हर दिन लाखों यात्रियों को स्वच्छ, मुफ्त टॉयलेट उपलब्ध होने की उम्मीद है।"

क्‍या है योजना?

  • कल्याण स्टेशन (कर्जत छोर) पर प्लेटफॉर्म 6/7 पर एक नया शौचालय ब्लॉक बनाया जाएगा।
  • ठाणे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 10A पर एक और नया ब्लॉक बनाया जाएगा।
  • DMart फाउंडेशन दोनों स्टेशनों पर सभी मौजूदा शौचालय ब्लॉकों की मरम्मत, संचालन और रखरखाव करेगा।
  • किसी भी टॉयलेट या शौचालय का उपयोग करने के लिए यात्रियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

DMart फाउंडेशन करेगा ये सभी रखरखाव

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस समय, ठाणे स्टेशन पर 61 टॉयलेट, 28 शौचालय और 16 वॉस बेसिन हैं, जबकि कल्याण स्टेशन पर 54 टॉयलेट, 20 शौचालय और 18 वॉश बेसिन हैं। अब इन सभी का रखरखाव DMart फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा।

यह पार्टनशिप छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), भायखला और घाटकोपर स्टेशनों पर शौचालयों के रखरखाव के लिए मध्य रेलवे और DMart फाउंडेशन के पहले के सफल प्रयासों का अनुसरण करती है। यात्रियों ने इन सुधारों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+