Mumbai local trian: बिजली आपूर्ति ठप होने से रुकी लोकल ट्रेन, मेगा ब्लॉक ने यात्रियों की बढ़ाई मुश्किल

Mumbai local train: मुंबई में लोकल ट्रेन यात्रियों को रविवार को खासी असुविधा का सामना करना पड़ा। रविवार शाम को बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई, पश्चिम रेलवे लाइन पर लोकल सेवाओं में व्यवधान देखा गया है। विरार रेलवे स्टेशन के पास पश्चिम रेलवे पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस वजह से डहाणू तक चलने वाली लोकल ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। विरार और वैतरणा के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोकल ट्रेनें रुक गईं।

जिसके चलते डहाणू के लिए 3:45 बजे चलने वाली लोकल ट्रेन वैतरणा रेलवे स्टेशन के पास फंस गई। इसने डहाणू तक जाने वाली लोकल सेवाओं को बाधित कर दिया और लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ा। इस व्यवधान के कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा।

Mumbai local train

वहीं दिवाली से ठीक पहले, मुंबई के निवासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों की खरीदारी के उत्साह के बीच, सेंट्रल रेलवे ने रविवार को 30 घंटे के मेगाब्लॉक की घोषणा की है, यह मेगाब्लॉक कर्जत से नेरल और कर्जत से खोपोली के बीच सभी लोकल ट्रेनों को प्रभावित है।

रेलवे प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस रखरखाव कार्य से दिवाली से पहले वाले यात्रियों को भारी असुविधा होने की संभावना है। इस अवधि में नेरल से सीएसएमटी की ओर जाने वाली लोकल सेवाएं भी देरी से चलेंगी। ब्लॉक समाप्त होने के बाद, पहली लोकल कर्जत से सीएसएमटी के लिए रविवार, 12 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 43 मिनट पर रवाना हुई।

Mumbai local trian

4 दिन के मेगा ब्लॉक ने यात्रियों की बढ़ाई मुश्किल

इस मेगाब्लॉक का पुणे-मुंबई मार्ग पर भी बड़ा असर देखने को मिला। कर्जत यार्ड के पुनर्गठन के लिए 11 से 14 अक्टूबर तक एक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लगाया गया है। इसके चलते चार दिनों तक मुंबई-पुणे मार्ग की कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट या डायवर्ट किया गया है।

13 अक्‍टूबर को इस रूट पर रहेगा मेगाब्लॉक

सोमवार, 13 अक्टूबर को सुबह 11:20 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक तीन घंटे का मेगाब्लॉक रहेगा, इस दौरान भी सभी ट्रेनें बंद रहेंगी। मंगलवार, 14 अक्टूबर को सुबह 11:20 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक तीन घंटे के एक और मेगाब्लॉक के कारण इस अवधि में भी सभी ट्रेनें बंद रहेंगी।

प्रभावित ट्रेनों में प्रगती, डेक्कन क्वीन, इंद्रायणी और इंटरसिटी के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इसके अलावा, पलसधरी से चौक खंड में ट्रैफिक ब्लॉक से मेल, एक्सप्रेस और उपनगरीय सेवाएं भी प्रभावित होंगी। नेरल से कर्जत और कर्जत से खोपोली के बीच लोकल सेवाएं पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं।

कर्जत, खोपोली, नेरल, बदलापुर और अंबरनाथ में ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होंगी, जिससे गाड़ियों के समय में बदलाव आएगा। कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें कल्याण और कुछ दौंड के रास्ते डायवर्ट की गई हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का समय जांचने की अपील की है।

रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इस रखरखाव कार्य को आवश्यक बताया और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्रक जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+