Mumbai local train: मुंबईकरों को जल्द इस रूट पर मिलेगा नया स्टेशन, इस बिजी Station पर भीड़ होगी कम
Mumbai local train: मुंबई उपनगर के एक अहम रेलवे स्टेशन कुर्ला का जल्द ही कायाकल्प होगा। कुर्ला को 5वीं और 6वीं लाइन प्रोजेक्ट के तहत एक नया एलिवेटेड हार्बर लाइन स्टेशन मिलेगा। जमीन संबंधी दिक्कतों के कारण लंबे समय से जो रेलवे ट्रैक प्रोजेक्ट रुका हुआ था उसे अब स्पीड मिल गई है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस परियोजना के 410 मीटर लंबे रैंप निर्माण के लिए दोनों ओर की जमीन पूरी तरह से खाली हो गई है। इससे काम में तेजी आने की उम्मीद है। जानिए आखिर किस रूट पर बन रहा ये नया स्टेशन?

कुर्ला स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ होगी कम
याद रहे कुर्ला, मुंबई की सेट्रल और हार्बर रेलवे लाइनों पर एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहाँ हमेशा भारी भीड़ रहती है। यह प्रोजेक्ट कुर्ला स्टेशन पर भीड़भाड़ कम करने में मदद करेगी, जहाँ वर्तमान में प्रतिदिन लगभग चार से पाँच लाख यात्री आवाजाही करते हैं। संकरे प्लेटफॉर्म और पुराने पैदल यात्री पुल यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बनते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को हाथ में लिया गया है।

कहां बन रहा ये नया स्टेशन?
कुर्ला एडवांस रेलवे मार्ग के तहत 1,339 मीटर लंबा एडवांस रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा। साथ ही, इस प्रोजक्ट के तहत कुर्ला-चुन्नाभट्टी के बीच एक नया एडवांस स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सीएसएमटी और चुन्नाभट्टी दोनों तरफ से रैंप का निर्माण एक साथ शुरू होगा।
कब तक बनकर तैयार हो जाएगा नया स्टेशन?
इस परियोजना को 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें नए फुटओवर ब्रिज, स्काईवॉक और पाँचवीं तथा छठी लाइन का काम भी शामिल है। कुर्ला-चुन्नाभट्टी के बीच बनने वाले इस नए उन्नत स्टेशन में तीन प्लेटफॉर्म होंगे। इनमें से एक प्लेटफॉर्म पर पनवेल की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए विशेष सुविधा होगी, जिससे कुर्ला-पनवेल के बीच शटल सेवा शुरू हो सकेगी।
नए स्टेशन में तीन अलग-अलग ट्रैक होंगे
- दूसरा ट्रैक सीएसएमटी जाने वाली ट्रेनों के लिए
- तीसरा नवी मुंबई जाने वाली ट्रेनों के लिए
- एक ट्रैक कुर्ला पर समाप्त होने वाली ट्रेनों के लिए
यह व्यवस्था यात्रियों को बिना किसी बाधा के यात्रा करने में मदद करेगी। कुर्ला स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 से 6 तक सीएसएमटी से कसारा और खोपोली तक अप और डाउन लोकल ट्रेनें चलती हैं, जबकि प्लेटफॉर्म 7 और 8 से सीएसएमटी से वाशी, बेलापुर और पनवेल तक अप और डाउन लोकल ट्रेनें चलती हैं।
हालांकि, मेल, एक्सप्रेस और मालगाड़ियों के कारण लोकल ट्रेनों की फेरी और गति पर असर पड़ता है, जिसे इस परियोजना से सुधारा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications