Mumbai Local train: मुंबई में इस रूट की लोकल ट्रेनें 30 मिनट देरी से चलेगी, चेक करें लेटेस्‍ट अपडेट

Mumbai Local train: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्‍ट्र के तटीय महाराष्‍ट्र में लगातार बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण इस पूरे सप्‍ताह बारिश होने की संभावना है। मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में 28 मई को दोपहर और शाम के समय गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

मुंबई लोकल की पश्चिमी रेलवे, सेंट्रल रेलवे और हार्बर रेलवे ने 28 मई को किसी भी मेगा ब्लॉक या ट्रेन डायवर्जन या कैंसिल करने की सूचना नहीं जारी की है लेकिन कुछ ट्रेनें लेट रहेंगी। इसलिए रेलवे ने यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले को ट्रेन शेड्यूल करने की सलाह दी है। आइए जानते हैं मुंबई लोकल ट्रेन का लेटेस्‍ट अपडेट....

Mumbai Local train

28 मई 2025 मुंबई लोकल ट्रेन स्‍टेटस अपडेट

  • मुंबई में 28 मई को कुछ रूट की ट्रेनें लेट संचालित की जाएगी।
  • सीएसएमटी से कल्‍याण फास्‍ट जहां अपने निर्धारित समय पर चलेगी लेकिन स्‍लो अपने निर्धारित समय से 30 मिनट लेट चलेगी।
  • कल्‍याण से सीएसएमटी की स्‍लो और फास्‍ट अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी।
  • सीएचजी से वीरार की फास्‍ट अपने निर्धारित समय पर चलेगी लेकिन स्‍लो 17 मिनट देरी से चलने की जानकारी दी गई है।
  • वीरार से सीएचजी की फास्‍ट और स्‍लो ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों को दी है ये सलाह

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी हे कि यात्रा करने से पहले सेट्रल और पश्चिमी रेलवे के अपडेट मोबाइल अपडेट के जरिए अवश्‍व चेक करे लें। इसके अलावा यात्री मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से भी मुंबई लोकल ट्रेन अपडेट ले सकते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+