Mumbai Local train: मालाड स्टेशन पर मुंबई लोकल में धमाके, ऐसे बाल-बाल बचे यात्री,वायरल हुआ वीडियो

Mumbai Local train: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन एक बार फिर चर्चाओं में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने यात्रियों और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। वीडियो के अनुसार, मालाड रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन में अचानक तीन धमाके हुए, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना 12 मई को घटी, जब चर्चगेट से बोरिवली की ओर जा रही लोकल ट्रेन दोपहर 11:46 बजे मालाड स्टेशन पर पहुंची। बताया जा रहा है कि अचानक ओवरहेड वायर टूट गई, जिसके चलते फर्स्ट क्लास कोच के पास के जनरल डिब्बे में एक के बाद एक तीन तेज धमाके हुए।

Mumbai Local train

सौभाग्यवश, ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और सतर्क यात्रियों ने समय रहते ट्रेन से नीचे कूदकर जान बचा ली। इस कारण किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।

वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज navi_mumbai_update पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। कैप्शन में लिखा गया - "मालाड रेलवे स्टेशन पर आई लोकल में हुए तीन धमाके।" वीडियो में आग की लपटें और यात्रियों में मची भगदड़ साफ देखी जा सकती है।

यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा - "यह हाई वोल्टेज वायर की स्पार्किंग थी, ज्यादा कुछ नहीं।" वहीं दूसरे ने कहा - "बाप रे! अब तो ट्रेन से सफर करना भी खतरे से खाली नहीं।" कुछ यूजर्स ने लोकल की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

रेलवे प्रशासन ने क्‍या कहा?

रेल प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+