Mumbai local train: मुंबई लोकल ने लील ली एक और जिंदगी, 12वीं के छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत,कैसे हुआ ये हादसा
Mumbai local train: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन एक बार फिर जान के काल साबिल हुई है। मुंबई लोकल से एक 12वीं कक्षा के छात्र की गिरकर मौत हो गई है। दिवंगत छात्र की पहचान सोहम कात्रे के रूप में हुई है। डोंबिवली निवासी सोहम अपनी पहली उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (एचएससी) परीक्षा देने के लिए कालवा स्थित मनीषा विद्यालय जा रहा था।
मुंब्रा व कालवा स्टेशनों के बीच सोहम की यात्रा ने घातक मोड़ लिया। भीड़भाड़ के कारण डिब्बे के दरवाज़े पर खड़े सोहम का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना डोंबिवली में सदमे का कारण बनी है, खासकर इसलिए कि यह उसकी 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने के दिन ही हुई थी।

महिला की ट्रेन से गिरकर हुई थी मौत
कुछ ही दिन पहले, ठाणे जिले के बदलापुर स्टेशन पर 28 वर्षीय एक महिला की जान गई थी। सुबह के व्यस्त समय में एक भीड़भाड़ वाली उपनगरीय ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में वह गिर गई थीं। कल्याण जीआरपी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 8:10 बजे हुआ।
मुंबई लोकल ट्रेन में भीड़ के चलते बिगड़ा था बैलेंस
मृतक की पहचान चेतना देवरुखकर के रूप में हुई, जो ठाणे में अपने कार्यस्थल जा रही थीं। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) जाने वाली चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ा और वह प्लेटफॉर्म पर गिर गईं। कल्याण जीआरपी के वरिष्ठ निरीक्षक पंढरी कांडे ने बताया कि उन्हें घातक चोटें आईं। रेलवे ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर औपचारिकताएं पूरी कीं।
मुंबई लोकल में भीड़ बनी यात्रियों के लिए काल
ये दोनों घटनाएं एक बार फिर उन गंभीर जोखिमों को उजागर करती हैं, जिनका सामना लोकल में डेली यात्रियों को व्यस्त घंटों के दौरान अत्यधिक भीड़भाड़ वाली उपनगरीय ट्रेनों में चढ़ते या उतरते समय करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications