Mumbai Local train: सेंट्रल रेलवे ने मुंबई लोकल ट्रेनों के इन मार्गों पर मेगा ब्लॉक का किया ऐलान, जानिए डिटेल
Mumbai Local train: सेंट्रल रेलवे ने 13 जुलाई को एक मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। डीआरएम मुंबई द्वारा शेयर की जानकारी के अनुसार ये मेगा ब्लॉक से ठाणे और विद्याविहार के बीच पांचवीं और छठी रेलवे लाइनों पर सेवाएं प्रभावित होंगी। पांचवीं लाइन पर यह ब्लॉक सुबह 08:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रभावी रहेगा, जबकि छठी लाइन पर यह सुबह 08:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा।
इसके अलावा , कुर्ला और वाशी के बीच अप और डाउन हार्बर लाइनों पर भी ब्लॉक किया जाएगा। यह ब्लॉक सुबह 11:10 बजे से शाम 04:10 बजे तक चलेगा। यह घोषणा शनिवार को X पर एक पोस्ट के जरिए दी गई। वहीं पश्चिमी रेलवे ने 12 और 13 जुलाई की मध्यरात्रि को सांताक्रूज और गोरेगांव के बीच रात्रि ब्लॉक की भी घोषणा की।

मुंबई लोकल ट्रेन के बारे में एक संबंधित खबर में, मध्य रेलवे ने आधिकारिक तौर पर शहर के पहले वरिष्ठ नागरिक कोच को अपनी लोकल ट्रेन नेटवर्क के हिस्से के रूप में लॉन्च किया है। यह समर्पित कोच, जिसे अब ईएमयू रेक में शामिल किया गया है, में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई बेहतर सीटिंग, बेहतर सौंदर्यशास्त्र और सुरक्षा उपाय हैं। पहली यात्रा 10 जुलाई, 2025 को दोपहर 3:45 बजे सीएसएमटी-डोंबिवली लोकल ट्रेन से हुई, जिससे बुजुर्ग यात्रियों को अधिक आराम और सुविधा मिली।
वहीं पटरियों, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के आवश्यक रखरखाव कार्य को पूरा करने के लिए, पश्चिम रेलवे शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि के दौरान, सांताक्रूज और गोरेगांव स्टेशनों के बीच अप फास्ट और 5वीं लाइनों पर 3 घंटे 30 मिनट का जंबो ब्लॉक का ऐलान किया था। पश्चिम रेलवे के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान, अप फास्ट लाइन की ट्रेनें गोरेगांव और माहिम के बीच धीमी लाइन पर संचालित की गई। पश्चिमी रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि रविवार, 13 जुलाई, 2025 को पश्चिमी रेलवे उपनगरीय खंड पर दिन के दौरान कोई ब्लॉक नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications