Mumbai local train: सेंट्रल रेलवे ने 5 मई तक इस रूट पर ब्लॉक का किया ऐलान, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
Mumbai local train: सेट्रल रेलवे ने बीते जानकारी दी है कि आगमी 5 मई तक कल्याण-कर्जत मार्ग पर स्पेशल नाइट ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लागू करने का ऐलान किया है, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। सेंट्रल रेलवे ने एक दिन पहले एक बयान जारी किया जिसमें बताया कि हाई-वोल्टेज ओवरहेड कार्य के लिए भिवपुरी रोड और कर्जत के बीच अप और डाउन साउथ ईस्ट (एसई) लाइनों पर विशेष ब्लॉक लिए जाएंगे।।
इस कार्य में 400 केवी नागोथाने-पधागा ट्रांसमिशन लाइन के लिए 3-फेज डबल सर्किट फेज और अर्थ कंडक्टर को हटाना और स्ट्रिंग करना शामिल है, जिसका उद्देश्य भिवपुरी रोड और कर्जत के बीच अप और डाउन साउथ ईस्ट (एसई) लाइनों पर बुनियादी ढांचे को बढ़ाना है।

इस मेगा ब्लॉक के चलते आगामी 5 मई तक रात 2:00 बजे से 3:30 बजे के बीच नियमित ट्रेन सेवाओं में बदलाव होगा, जिसमें डायवर्जन और संभावित देरी शामिल है। कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग कर्जत-पनवेल-दिवा के रास्ते बदला जाएगा, जिससे उनके आगमन के समय में 20-30 मिनट की देरी होने की उम्मीद है।
प्रभावित ट्रेनों में भुवनेश्वर-सीएसएमटी एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-एलटीटी एक्सप्रेस, हैदराबाद-सीएसएमटी एक्सप्रेस, होसपेट-सीएसएमटी एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-राजकोट, कोयंबटूर-राजकोट, सिकंदराबाद-पोरबंदर और काकीनाडा फोर्ट्स-भावनगर शामिल हैं।
इसके अलावा कल्याण में चढ़ने या उतरने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए, कल्याण में रुकने वाली कुछ ट्रेनें पनवेल/ठाणे में रुकेंगी। इसका उद्देश्य ब्लॉक अवधि के दौरान असुविधा को कम करना है।
इसके अलावा, परिचालन आवश्यकताओं के आधार पर देरी से चलने वाली कोई भी मेल/एक्सप्रेस ट्रेन या हॉलिडे स्पेशल भी डायवर्ट की जा सकती है।
इस दौरान लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। खास तौर पर, सीएसएमटी से कर्जत के लिए 00:12 बजे रवाना होने वाली उपनगरीय मुंबई लोकल ट्रेन बदलापुर में जल्दी खत्म हो जाएगी, जिससे बदलापुर और कर्जत के बीच का शेष खंड रद्द हो जाएगा। इसी तरह, कर्जत से 2:30 बजे सीएसएमटी के लिए रवाना होने वाली ट्रेन बदलापुर से 03:03 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी, कर्जत और बदलापुर के बीच का खंड परिचालन में नहीं रहेगा।
सेंट्रल रेलवे ने कहा कल्याण और कर्जत के बीच स्थित किलोमीटर 97/8-9 पर हाई-टेंशन लाइन क्रॉसिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये ब्लॉक करना जरूरी है। सेंट्रल रेलवे ने सलाह दी है कि इस दौरान यात्रा करने वाले यात्री ट्रेनों की समय सारिणी अवश्य चेक कर लें।












Click it and Unblock the Notifications