मुंबई: कुर्ला के एक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद
मुंबई: कुर्ला के एक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद
Mumbai Kurla Fire broke: महाराष्ट्र के मुंबई के एक कुर्ला इलाके के गोदाम में भीषण आग लगी है। गोदाम में लेवल-2 की आग लगी है। दमकल की आठ गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद है। मुंबई दमकल विभाग ने कहा कि कुर्ला इलाके के एक गोदाम में लेवल-2 में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए हमारी टीम की आठ गाड़ियां मौके पर तैनात है। फिलहाल किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। ना ही आग लगने के कारण का पता चल पाया है। खबर में अधिक जानकारी के लिए फिलहाल इतंजार है।

बताया जा रहा है कि आग गुरुवार देर रात लगी। जिस कुर्ला इलाके के गोदाम में आग लगी वो कंप्यूटर पार्ट्स की गोदाम है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।
वहीं मुंबई-पुणे हाईवे पर भी एक ट्रक में आग लग गई है। हालांकि इसमें भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications