Mumbai Bus Accident: बेकाबू बस लोगों को रौंदते आगे बढ़ी, लाशें बिछ गई, प्रत्यदर्शियों ने बयां किया भयावह मंजर
Mumbai Kurla Bus Accident: मुंबई के कुर्ला वेस्ट में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई। अचानक अनियंत्रित हुई BEST इलेक्ट्रिक बस ने बाजार में पैदल यात्रियों को रौंदते, आटोरिक्शा, वाहनों और पुलिस कार को टक्कर मारी। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 42 लोग घायल हो गए। बस रूट 332 पर थी BEST की यह बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया।
सोमवार को रात हुई इस भयावह घटना के समय वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने भयावह मंंजर बयां किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बेस्ट इलेक्ट्रिक बस लगभग 200 मीटर तक नियंत्रित नहीं किया जा सका, बेतरतीब ढंग से वो रास्तें में आए लोगों को रौंदते और वाहनों को टक्कर मारते तबाही मचाते हुए आगे बढ़ती गई।

मुंबई के कुर्ला वेस्ट शहर के इतिहास में एक काला दिन बन गया। स्थानीय निवासी जैद अहमद ने बताया "मैं मौके पर भागा और देखा कि बेस्ट की बस ने पैदल चलने वालों और ऑटोरिक्शा तथा तीन कारों सहित अन्य वाहनों को टक्कर मार दी थी। मैंने अपनी आंखों के सामने लाशें देखी। मैं और मेरे साथ अन्य लोग प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे बढ़े और घायल यात्रियों को आपातकालीन देखभाल के लिए भाभा अस्पताल पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शी जीशान अंसारी ने बताया वो रॉयल स्वीट्स की दुकान के पास खड़े, वह और उसके दोस्त बस की अचानक तेज गति से अचंभित रह गए। उन्होंने बताया लोगों वाहनों को कुचलती हुई आगे जाक रुकी। उन्होंने बताया बुद्ध कॉलोनी के एंट्री गेट पर बस में से अन्य लोगों के साथ, मलबे से ड्राइवर को निकाला। कई घायल इधर-उधर पड़े थे, जिससे आस-पास खड़े लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
बता दें ओलेक्ट्रा द्वारा निर्मित 12 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बस को बेस्ट ने वेट लीज व्यवस्था के तहत लीज पर लिया था। बस में निजी ऑपरेटर ड्राइवर की व्यवस्था उनके ही जिम्मे होती है। ताड़देव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष बस अपेक्षाकृत नई थी, जिसे उसी वर्ष 20 अगस्त को ईवीई ट्रांस कंपनी के तहत रजिस्ट्रेशन किया गया था। हालांकि इसके बावजूद वाहन सुरक्षा और चालक की जिम्मेदारी के बारे में सवाल उठ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications