Cyclone Biparjoy से निपटने के लिए मुंबई एयरपोर्ट की तैयारी, किए सभी एहतियात उपाय, स्थिति की बारीकी से निगरानी
Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से निपटने के लिए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने खास तैयारी की है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) ने कहा कि उसने मानक प्रोटोकॉल के अनुसार सभी एहतियाती उपाय किए हैं। एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा कि सीएसएमआईए स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है।
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति से निपटने के लिए हम तैयार हैं। उन्होंने शेड्यूल के अनुसार सेकेंडरी रनवे 14/32 की रिकार्पेटिंग को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। मानसून शुरू होने से पहले दोनों रनवे अब पूरी तरह से चालू है।

बता दें कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते मुंबई में उड़ान संचालन बाधित होने के बाद यह तैयारी की गई है। रविवार को हवाई अड्डे पर खराब मौसम के चलते उड़ानें रद्द की गईं। कई उड़ानें लेट से शुरू हुईं। कई का मार्ग बदला गया। एयर इंडिया ने ट्वीट कर कहा कि खराब मौसम के चलते कुछ उड़ानें रद्द हुई हैं। यात्रियों को हुए असुविधा के लिए हमें खेद है।
बता दें कि चक्रवात बिपरजॉय सोमवार को पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। गुजरात के साथ तटीय समुदायों के लिए चिंता बढ़ गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तूफान के 15 जून को कच्छ तट पर पहुंचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Cyclone Biparjoy: 67 ट्रेनें 15 जून तक रहेंगी रद्द, CSMIA अलर्ट पर, फ्लाइट्स पर भी दिखेगा असर












Click it and Unblock the Notifications