Mumbai: हीरा पन्ना मॉल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर, 14 लोगों को बचाया गया
Mumbai: मुंबई के जोगेश्वरी इलाके स्थित हीरा पन्ना मॉल में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर आनन-फानन फायर ब्रिगेड की एक टीम पहुंची। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुताबिक, मॉल के अंदर फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब तीन बजकर 15 मिनट की है। मॉल में अचानक भीषण आग लग गई। आनन फानन इमारत को खाली कराया गया। लोग मॉल से बाहर की ओर भागे। लेकिन, 14 लोग अंदर ही फंस गए। मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने इसे लेवल तीन की आग बताया है।

मौके पर 12 दमकल गाड़ियों समेत 25 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। मॉल के अंदर फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। फिलहाल, आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
16 सितंबर को 12 मंजिला इमारत आई थी आग की चपेट में
आपको बता दें कि बीती 16 सितंबर को मुंबई के कुर्ला में स्थित एक 12 मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई थी। घटना में 60 लोगों की जान आफत में आ गई थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बचा लिया था। वहीं जिन लोगों को दम घुटने की परेशानी का सामना करना पडा, उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications