LIC IPO की हलचल के बीच मुंबई के दफ्तर में लगी आग

मुंबई: सांताक्रूज इलाके में LIC ऑफिस में लगी आग, प्यूटर, फाइल रिकॉर्ड, फर्नीचर जलकर हुए खाक

मुंबई, 07 मई: महाराष्ट्र के मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एलआईसी कार्यालय की इमारत में आज सुबह शनिवार (07 मई) को आग लग गई। फिलहाल वहां फायर फाइटिंग ऑपरेशन चल रहे हैं। किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। मुंबई अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मुंबई अग्निशमन अधिकारी ने कहा है कि आग एलआईसी कार्यालय भवन की दूसरी मंजिल पर लगी थी।

Recommended Video

    Mumbai: LIC बिल्डिंग में आग...धू-धू कर जल उठी Building, देखें VIDEO | वनइंडिया हिंदी
    Mumbai Fire

    उन्होंने कहा कि एलआईसी कार्यालय भवन की दूसरी मंजिल पर वेतन बचत योजना अनुभाग में बिजली के तारों, स्थापना, कंप्यूटर, फाइल रिकॉर्ड, लकड़ी के फर्नीचर आदि जल गए हैं। इसके अलावा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 8 मोटर पंपों की तीन छोटी होज लाइनें चालू हैं।

    उन्होंने कहा कि विले पार्ले पश्चिम में एस वी रोड पर स्थित ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारत में सुबह सात बजे आग लगी और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अधिकारी ने कहा, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+