मुंबई: डॉक्टर ने ऑनलाइन किया समोसे का ऑर्डर, 1500 की जगह गायब हो गए 1.40 लाख, कैसे हुआ स्कैम
मुंबई में समोसा ऑर्डर करते समय डॉक्टर के ऑनलाइन स्कैम में 1.40 लाख रुपये गायब हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुंबई में नगर निगम द्वारा संचालित केईएम अस्पताल के एक 27 वर्षीय डॉक्टर को सायन के एक मशहूर होटल से 25 प्लेट समोसे का ऑर्डर देने के बाद 1.40 लाख रुपये का चूना लग गया।
अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार सुबह 8.30 से 10.30 बजे के बीच हुई। डॉक्टर के साथ ऑनलाइन स्कैम हुआ था। जिसमें उनके लाखों रुपये चले गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारी ने कहा, पीड़ित और उसके सहयोगियों ने कर्जत में पिकनिक की योजना बनाई थी और यात्रा के लिए समोसे का ऑर्डर दिया था। उसने भोजनालय का नंबर ऑनलाइन ढूंढने के बाद ऑर्डर दिया। जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया, तो जवाब देने वाले ने उनसे 1500 रुपये पहले ही पेमेंट करने को कहा था।
फिर डॉक्टर को एक व्हाट्सएप मैसेज मिला, जिसमें ऑर्डर की पुष्टि हुई और ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए बैंक खाता नंबर भी भेजा गया। फिर डॉक्टर ने 1500 रुपये भेजे दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने कहा कि डॉक्टर को भुगतान के लिए एक ट्रांजेक्शन आईडी बनानी होगी।
डॉक्टर ने दुकन वाले ने जैसे-जैसे बोला वैसा किया, पहले 28,807 रुपये और बाद में कुल मिलाकर 1.40 लाख रुपये का उनको चुना लगा। अधिकारी ने बताया कि उनकी शिकायत पर भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications