Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे ने महिला टैक्सी ड्राइवरों के लिए किया बड़ा ऐलान
Airport Women Taxi Drivers: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिलाओं के लिए माझी महिला योजना के बाद राज्य की महिला टैक्सी ड्राइसरों को लेकर शनिवार को बड़ा निर्णय लिया है। महिलाओं के लिए लगातार एक के बाद एक योजनाएं लागू करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई एयरपोर्ट पर महिला निजी टैक्सी ड्राइवर्स की परेशानियों को देखते हुए उन्हें बड़ी सहूलियत देने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना और बस यात्रा पर 50 प्रतिशत छूट जैसी योजनाओं के बाद, अब मुंबई एयरपोर्ट पर महिला टैक्सी चालकों के लिए निर्णय लिया है।

महिला टैक्सी ड्राइवर्स
शिंदे का ये महत्वपूर्ण निर्णय मुंबई एयरपोर्ट पर महिला टैक्सी चालकों के लिए प्रतीक्षा समय को कम करने को लेकर है। मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं की शुरूआत राज्य में लैंगिक समानता और महिलाओं की आजीविका को समर्थन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एयर पोर्ट महिला टैक्सी ड्राइवर्स को मिलेगी ये सुविधा
सरकार ने निर्णय लिया है लिया है कि महिला टैक्सी चालकों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल होगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि हर चार में से एक टैक्सी महिला ड्राइवर की होगी। इसके अलावा, जल्द ही एयरपोर्ट के भीतर महिला टैक्सी कर्मचारियों के लिए एक अलग कमरा बनाया जाएगा।
शिंदे सरकार का निर्णय महिला टैक्सी ड्राइवर्स के लिए क्यों है अहम?
इस पहल का उद्देश्य महिला टैक्सी चालकों को पर्याप्त राहत प्रदान करना है, जिससे उन्हें ग्राहकों के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा किए बिना अधिक कुशलता से काम करने की अनुमति मिल सके। यह कदम राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।
महिलाओं को अवसर प्रदान करने में जुटी है शिंदे सरकार
बता दें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की संभालने के बाद से ही शिंदे सरकार महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता और समग्र कल्याण में सुधार लाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखती है। ये पहल महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए अधिक अवसर और सहायता प्रदान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications