क्या आपने कभी मेट्रो में साइकिल संग किया है सफर? VIDEO में देखें मुंबईया Boy का कारनामा

'ट्रैफिक जाम' दिल्ली हो या मुंबई दोनों शहरों में समस्या आम है। ट्रैफिक के झंझट से बचने के लिए लोग अब मेट्रो का सहारा लेते नजर आते हैं। इसकी मदद से कम वक्त में लोग अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं। लेकिन, क्या कभी आपने मेट्रो में साइकिल संग सफर किया है?

मुंबई के एक शख्स का कुछ ऐसा ही कारनामा सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर मेट्रो में साइकिल संग सफर करते हुए वीडियो सामने आया है। आइए आपको मिलवाते हैं मुंबई के शख्स से...

metro with bicycle

दरअसल, मुंबई निवासी अनुराग ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो तक साइकिल से पहुंचे। इसके बाद अनुराग स्टेशन के काउंटर से मेट्रो टिकट खरीदा। बाद में एस्केलेटर के माध्यम से अपनी साइकिल को प्लेटफॉर्म पर ले गए। मेट्रो आने के बाद वह अपनी साइकिल के साथ उसमें चढ़ गए। उसे डेडिकेटेड स्टैंड पर पार्क कर देते हैं।

इसके बाद अनुराग बगल में एक फोल्डेबल सीट पर बैठ जाते हैं। अपने गंतव्य पर पहुंचने पर, वह मेट्रो से उतरते हैं और प्लेटफॉर्म पर अपनी साइकिल को पैडल चलाते हैं। अनुराग ने बताया कि मुंबई मेट्रो की येलो लाइन पर साइकिल ले जाने की सेवा उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+