Mumbai News: मुंबई के लोगों को बस में धक्का-मुक्की और गर्मी से मिलेगी राहत, अब सफर होगा कूल
Mumbai Best Bus: मुंबईकरों के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार लगातार नई पहल कर रही है। मेट्रो सेवाओं के विस्तार के साथ ही लोकल के सफर को आरामदायक बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। इसके अलावा, अब बेस्ट की बसों से भी आम लोगों के लिए सफर करना ज्यादा सुविधाजनक होगा। बृह्नमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने 1 नवंबर 2025 से कई रूटों में सुधार किया है। एसी बसों का परिचालन भी शुरू किया गया है।
नई योजना के तहत बेस्ट ने एसी बस सेवा - A-101 शुरू करने की घोषणा की है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से लेकर कफ परेड तक चलेगी। यह रूट दक्षिण मुंबई के प्रमुख इलाकों को जोड़ेगा, जहां रोजाना हजारों लोग कामकाज के लिए यात्रा करते हैं।

Mumbai Best Bus सेवाओं में ये बदलाव होंगे लागू
⦁ 23 मौजूदा बस रूटों को नए सिरे से गठित किया जा रहा है, ताकि यात्रा समय कम हो और ट्रैफिक के हिसाब से रूट अधिक प्रभावी बन सकें।
⦁ साथ ही, 8 गैर-एसी रूटों को अब एसी बसों में बदला जाएगा, जिससे यात्रियों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: रेलवे ने मेगा ब्लॉक का किया ऐलान, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की देखें पूरी लिस्ट
⦁ बेस्ट की एसी बसों को ज्यादा से ज्यादा रूट पर साल 2026 में लाने की योजना है। स्टूडेंट्स और कामकाजी लोगों के लिए बस से सफर करना आरामदेह विकल्प बन सकेगा। साथ ही, इससे सड़कों पर कार और निजी वाहनों के ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित किया जा सकेगा।
⦁ बेस्ट ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने नियमित रूटों और बस टाइमटेबल की नई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जरूर चेक करें। कुछ स्टॉप या समय बदले गए हैं, ताकि ट्रैफिक और भीड़ को बेहतर तरीके से संभाला जा सके।
Mumbai में बस से सफर करना होगा अब आसान
इन बदलावों के बाद मुंबई में बस सेवा अधिक सुविधाजनक, आधुनिक और तेज हो जाएगी। बेस्ट का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करें। इससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण दोनों में कमी आने की उम्मीद है। नई एसी बसें यात्रियों को एक प्रीमियम अनुभव देंगी। साथ ही, शहर आने वाले टूरिस्ट के लिए भी यह एक सुविधाजनक विकल्प होगा। एसी बसों की आरामदायक सीटें, डिजिटल टिकटिंग और ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं के साथ सफर करना यात्रियों के लिए बेहतरीन अनुभव होगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई में झुग्गी में रहनेवाले 83 परिवारों को मिलेगा सपनों का घर, MHADA देगी खुशियों की सौगात












Click it and Unblock the Notifications