मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली का एक और केस दर्ज, 2 करोड़ रुपए मांगने का आरोप

मुंबई, 23 जुलाई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के खिलाफ रंगदारी का दूसरा मामला दर्ज हुआ है। एक व्यक्ति से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये मांगने के मामले में प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज की है। जिसमें कुल छह लोगों के नाम हैं।

Recommended Video

    Former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh के खिलाफ एक और मामला दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    singh

    बता दें इससे पहले गुरुवार को परबीर सिंह के अलावा मुंबई पुलिस के अन्‍य टॉप अधिकारियों के भी इस एफआईआर दर्ज हुई। ये शिकायत एक बिल्‍डर द्वारा की गई है। जिसमें उसने इन पर 15 करोड़ की रिश्‍वत का आरोप लगाया है।

    इस मामले में परम बीर सिंह ही नहीं अन्‍य 7 लोगों को एक्सटॉर्शन यानी जबरन वसूली के मामले में केस दर्ज हुआ है। बिल्‍डर ने परमबीर सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने मुझसे 15 करोड़ रुपए मांगे। ये मामला मरीन ड्राइव पुलिस ने दर्ज किया। इस साल अप्रैल में भी अकोला के एक पुलिस इंस्पेक्टर की शिकायत पर परम बीर को एट्रॉसिटीज एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।

    बिल्‍डर की इस शिकायत के बाद गुरुवार को शहर के टॉप-काॅप के खिलाफ जो ये केस दर्ज किया गया है, उसमें वसूली, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र रचने संबंधी धाराएं लगाई गई है। बिल्डर न आरोप लगाया कि परम बीर ने डीसीपी रैंक के पुलिस अधिकारी और चार अन्य पुलिसवालों के जरिए उससे 15 करोड़ रुपयों की डिमांड की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+