Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट ने कर दिया कमाल, एक दिन में 1036 उड़ानों के साथ बनाया जबरदस्त रिकॉर्ड
Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय इसे शिकागो और लंदन के स्तर का एयरपोर्ट बनाने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रही है। हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 21 नवंबर 2025 को एयरपोर्ट ने 24 घंटे में 1,036 उड़ानों का संचालन कर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सिंगल रनवे वाले हवाई अड्डे के लिहाज से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इससे पहले 11 नवंबर 2023 को यहां 1,032 उड़ानों का रिकॉर्ड बना था। इस कीर्तिमान को अब मुंबई एयरपोर्ट ने तोड़कर नया मुकाम बनाया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के मुताबिक, इस दिन हवाई अड्डे पर 518 आगमन और 515 प्रस्थान दर्ज किए गए। दिन भर विमान संचालन के भारी दबाव के बीच एयरपोर्ट ने सुचारू रूप से उड़ानों का प्रबंधन किया।

Mumbai Airport ने बनाया अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड
अधिकारियों का कहना है कि पूरे दिन एयर ट्रैफिक असामान्य रूप से ज्यादा था। कई स्लॉट्स में भीड़ अपने चरम पर थी, फिर भी ऑपरेशन टीम ने उड़ानों का प्रबंधन पूरी कुशलता से किया। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, मौसम गर्म रहने के बावजूद पूरे दिन संचालन बिना किसी बड़ी देरी के चलता रहा। यह उपलब्धि बताती है कि मुंबई एयरपोर्ट की मांग लगातार बढ़ रही है, जबकि यह एक ही रनवे पर ऑपरेट करता है।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, 8 दिसंबर तक रहेंगे कई ब्लॉक, लिस्ट देखें
Mumbai Airport ने अपने नाम दर्ज किए कई कीर्तिमान
- एक ही दिन में मुंबई एयरपोर्ट से 1,70,488 यात्रियों ने यात्रा की।
- 1,21,527 यात्रियों ने घरेलू उड़ानों का सफर किया और 48,961 यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से यात्रा की।
यह भी पढ़ें:
- एयरपोर्ट ने 24 घंटों में कुल 1,036 एटीएम (Air Traffic Movements) दर्ज किए। 755 घरेलू उड़ानें और 281 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें दर्ज की गई।
- इस दौरान कुल मिलाकर लगभग 520 आगमन और 516 प्रस्थान हुए।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: ठाणे-बेलापुर रोड की सीधी कनेक्टिविटी होगी नवी मुंबई एयरपोर्ट तक, बनेंगे 3 नए फ्लाईओवर
Mumbai में दोनों एयरपोर्ट के परिचालन से स्थिति सुधरेगी
यह रिकॉर्ड ऐसे समय में बना है जब नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने में कुछ ही हफ्ते शेष हैं। उम्मीद की जा रही है कि नए एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यातायात का दबाव दोनों हवाई अड्डों में बांटा जाएगा। भारत की वित्तीय राजधानी के केंद्र में स्थित छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई एयरपोर्ट देश के सबसे महत्वपूर्ण हवाई केंद्रों में से एक है।
मुंबई एयरपोर्ट एयर इंडिया, विस्तारा और इंडिगो जैसी प्रमुख एयरलाइनों के लिए एक महत्वपूर्ण हब है। हर साल यहां से 45 मिलियन से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। मुंबई आने वाले सालों में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए यह एयरपोर्ट अक्सर 'भारत का पहला प्रवेश द्वार साबित होता है।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई पुलिस को लोग कर रहे सैल्यूट, 6 महीने की मशक्कत के बाद 4 साल की बच्ची की लौटाई मुस्कान
-
Mumbai Metro: टोक्यो जैसा होगा मुंबई का अंडरग्राउंड नेटवर्क, मेट्रो स्टेशन से कहां तक बनेगा 3KM का वॉकवे? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में उठापटक जारी, क्या है मुंबई में रेट? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, बाजार में दिखी रौनक, चेक करें मुंबई का ताजा भाव -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications