Mumbai News: मुंबई पुलिस को लोग कर रहे सैल्यूट, 6 महीने की मशक्कत के बाद 4 साल की बच्ची की लौटाई मुस्कान
Mumbai News: मुंबई पुलिस एक बार फिर अपने मानवीय प्रयासों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पुलिस ने साबित कर दिया है कि उनकी सतर्कता और टीमवर्क नामुमकिन लगने वाली चीजों को भी मुमकिन बना सकती है। 6 महीने तक देश के तीन राज्यों में चले सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार पुलिस ने 4 साल की बच्ची आरोही को उसके परिवार से मिला दिया है। बच्ची मुंबई के व्यस्त सीएसटी स्टेशन से लापता हो गई थी और वाराणसी के एक अनाथ आश्रम से उसे बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि 6 महीने पहले मुंबई के सीएसएमटी-फोर्ट इलाके से खेलते समय आरोही अचानक गुम हो गई थी। परिवार के लिए यह क्षण किसी बुरे सपने जैसा था। बच्ची अपने पिता के इलाज के लिए मुंबई आई थी और इसी दौरान स्टेशन पर खेलते-खेलते वह दूर निकल गई। छोटी होने की वजह से वह लोगों को ठीक से अपने बारे में बता नहीं पाई और अपने परिवार से बिछड़ गई थी।

Mumbai News: 6 महीने बाद आरोही लौटी घर
यह मामला मई 2025 का है, जब बच्ची अपने पिता के साथ इलाज के सिलसिले में मुंबई आई थी। बताया गया कि बच्ची स्टेशन के पास खेल रही थी और देखते ही देखते भीड़ में कहीं खो गई। परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बाकी डिटेल के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जांच अधिकारियों ने पूरे मुंबई से लेकर यूपी, मध्य प्रदेश तक फैले लोकेशन के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
यह भी पढ़ें: Mumbai news: यात्री सावधान! कल्याण ईस्ट–वेस्ट ब्रिज 10 दिन रहेगा बंद, जानें कौन-सा रास्ता लें
मुंबई पुलिस ने बताया कि 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने दिन-रात अलग-अलग दिशाओं में काम किया। हर बारीक डिटेल को पकड़कर गुम सिरे को ढूंढ़ने की कोशिश हुई। महीनों की मेहनत और निरंतर समर्पण के बाद पुलिस को आखिरकार एक सुराग मिला, जिसने इस केस की दिशा ही बदल दी। उसी के आधार पर मुंबई और यूपी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। बच्ची को वाराणसी में सुरक्षित ढूंढ निकाला गया।
Mumbai Police को पब्लिक कर रही सैल्यूट
पुलिस ने बताया कि बच्ची वाराणसी के एक आश्रम में मिली और वह पूरी तरह से स्वस्थ है। आरोही को 6 महीने बाद उसके माता-पिता से मिलवाया गया तो वह खुशी से खिलखिला उठी। इस भावुक पल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं। लोग सोशल मीडिया पर जमकर मुंबई पुलिस की तारीफ कर रहे हैं और इस सफलता को पुलिस की निष्ठा, लगन और मानवता का सच्चा उदाहरण बता रहे हैं। मुंबई पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कई यूज़र्स ने लिखा, 'सैल्यूट टू मुंबई पुलिस।'
यह भी पढ़ें: Mumbai Weather: महाराष्ट्र और मुंबई में क्या Cyclone Senyar मचाएगा तबाही? IMD की जानें भविष्यवाणी












Click it and Unblock the Notifications