Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai News: ठाणे-बेलापुर रोड की सीधी कनेक्टिविटी होगी नवी मुंबई एयरपोर्ट तक, बनेंगे 3 नए फ्लाईओवर

Mumbai News: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) अगले एक साल में पूरी तरह से संचालन शुरू कर सकता है। यह एयरपोर्ट मुंबई के विकास और वैश्विक शहर बनने की दिशा में बड़ी महत्वाकांक्षा है। एयरपोर्ट को मेट्रो और सड़कों के जरिए शहर और सबअर्ब के हर हिस्से से जोड़ने के लिए काम हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NMMC) ने ठाणे-बेलापुर रोड के बड़े ओवरहॉल का काम शुरू कर दिया है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह रोड नवी मुंबई का सबसे व्यस्त ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर माना जाता है। इस पर 3 नए फ्लाईओवर बनेंगे और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर खर्च किया जाएगा। केंद्र सरकार के हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) के तहत इस परियोजना को पूरा किया जाएगा। इसकी कुल लागत 846 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Mumbai News

Thane Belapur Road पर बनेंगे 3 नए फ्लाईओवर

- इस प्रोजेक्ट में तीन नए फ्लाईओवर और मुख्य सड़क का व्यापक री-डवलपमेंट शामिल है।

- नए फ्लाईओवर तीन प्रमुख लोकेशंस पर बनाए जाएंगे। रबाले जंक्शन (₹171 करोड़), क्रिस्टल हाउस से पावने के बीच का हिस्सा (₹110 करोड़), BASF कंपनी से महापे के हुंडई शोरूम (₹338 करोड़) तक।

- इसके अलावा ₹227 करोड़ की लागत से मुख्य कॉरिडोर का रीकंस्ट्रक्शन भी प्लान किया गया है।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई पुलिस को लोग कर रहे सैल्यूट, 6 महीने की मशक्कत के बाद 4 साल की बच्ची की लौटाई मुस्कान

- तुर्भे में रेलवे स्टेशन के पास जाम की समस्या को कम करने के लिए पहले से एक फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है।

- एनएमएमसी के सिटी इंजीनियर शिरीष अरदवाड़ ने बताया कि बढ़ते ट्रैफिक और भविष्य में एयरपोर्ट के चलते होने वाली भीड़ को देखते हुए यह पूरे प्रोजेक्ट की प्लानिंग की गई है। सभी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।

Mumbai News: 3 नए फ्लाईओवर के लिए 400 करोड़ की मांग

एनएएमएमसी ने तीन नए फ्लाईओवर के लिए महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MIDC) से 400 करोड़ रुपये की फंडिंग सपोर्ट की मांग भी की है। यह कुल अनुमानित लागत का लगभग 50% हिस्सा है। सिविक बॉडी का कहना है कि एमआईडीसी (MIDC) की ओर से इंडस्ट्रियल और रेसिडेंशियल मंजूरियों के कारण इस क्षेत्र में ट्रैफिक तेजी से बढ़ा है। इसलिए खर्च को साझा करना जरूरी है। इंडस्ट्रियल ग्रोथ के चलते सड़क पर भारी दबाव बढ़ेगा। इसी वजह से अभी से इन फ्लाईओवर और सड़क के रेनोवेशन की योजना तैयार की गई है। इस प्रस्ताव को लेकर एमआईडीसी को लेटर भी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Mumbai news: यात्री सावधान! कल्याण ईस्ट–वेस्ट ब्रिज 10 दिन रहेगा बंद, जानें कौन-सा रास्ता लें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+