इथियोपिया से मुंबई ला रहा था 16 किलो सोना, मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने दबोचा
Mumbai News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से कस्टम विभाग सोने (Gold) को लेकर एक के बाद एक कार्रवाई कर रहा है। हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 11-12 अक्टूबर के बीच चार अलग-अलग मामलों में 7.87 करोड़ रुपए की कीमत का करीब 15 किलोग्राम सोना जब्त किया है। वहीं अब एक बार फिर गुरुवार को विभाग ने बड़ी मात्रा में सोना पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक कस्टम अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से मुंबई एक रतीय नागरिक को 8.40 करोड़ रुपए मूल्य के 16 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया है। यात्री के पास सोने की बिस्किट थी, जिसको जब्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एयरपोर्ट कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया, जो इथोपियन एयरलाइंस के विमान से मुंबई आया था। तलाशी में पाया गया कि उसने विशेष रूप से डिजाइन किए कमरबंद में करीब 16 किलो वजन की सोने की बिस्किट छिपा रखी थीं।
इससे पहले कस्टम विभाग ने 4 अलग-अलग मामलों में सोना तस्करी करने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं, जिनमें 3 सूडान के नागरिक शामिल हैं। 7.87 करोड़ रुपए की कीमत का करीब 15 किलोग्राम सोना जब्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications