Mumbai Airport पर एयरइंडिया और इंडिगाे फ्लाइट के विंग्स आपस में टकराए, टला बड़ा हादसा
Mumbai Airport: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के विंग्स जमीन पर आपस में टकरा गए। यह घटना तब हुई जब दोनों विमानों में यात्री सवार थे, हालांकि सभी सुरक्षित रहे।
एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर के लिए रवाना होने से पहले पुशबैक प्रक्रिया में थी, जबकि हैदराबाद से मुंबई पहुँची इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी। इसी दौरान दोनों विमानों के विंगटिप आपस में टकराए।

एअर इंडिया ने आधिकारिक बयान में बताया कि फ्लाइट AI 2732 में देरी हुई क्योंकि उसका विमान टैक्सीवे पर खड़े दूसरे एयरलाइन के विमान से टकराया, जिससे एअर इंडिया के विमान के विंगटिप को नुकसान पहुँचा। एहतियातन विमान को तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया है। यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था हो रही है। इस घटना की सूचना विमानन नियामक को भी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications