आज पहली बार स्कूल गए मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी, कैंपस में तैनात किए गए सुरक्षा गार्ड और डॉक्टर

मुंबई, 15 मार्च: मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी आज मुंबई में स्कूल के पहले दिन अपनी मां श्लोका अंबानी के साथ नजर आए। पृथ्वी आकाश अंबानी का आज स्कूल में पहला दिन था। पृथ्वी मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे हैं, जिनकी शादी 2019 में हुई थी। पृथ्वी अंबानी और श्लोका की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इसी स्कूल में पढ़े हैं आकाश और श्लोका

इसी स्कूल में पढ़े हैं आकाश और श्लोका

पृथ्वी सनफ्लावर नर्सरी स्कूल में जाएंगे। यह मुंबई के मालाबार हिल में स्थित वही नर्सरी स्कूल है, जहां उनके माता-पिता, आकाश और श्लोका अंबानी दोनों पढ़ते थे। पृथ्वी अंबानी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां की गई हैं। पृथ्वी अंबानी के साथ हर समय एक डॉक्टर रहेगा ताकि वह सुरक्षित रहे। सूत्रों के मुताबिक, अंबानी के पहले पोते की सुरक्षा को बेहद अलग रखा गया है। वे नॉर्मल कपड़ों में मौजूद रहेंगे और पूरे स्कूल क्षेत्र में फैले होंगे।

स्कूल कैंपस में तैनात किए गए सुरक्षा गार्ड

स्कूल कैंपस में तैनात किए गए सुरक्षा गार्ड

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी के माता-पिता, आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी चाहते हैं कि वह एक साधारण जीवन जिएं। उनके परिवार के सबसे छोटे सदस्य को एक सरल, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक और सीखने का माहौल मिले। पृथ्वी के स्कूल के फर्स्ट डे की तसवीर काफी वायरल हो रही है, और इस पर जमकर कमेंट्स भी आ रहे हैं। नन्हे पृथ्वी को उनके स्कूल के पहले दिन के लिए लोगों ने शुभकामनाएं भी दी।

10 दिसंबर 2020 को पृथ्वी का हुआ था जन्म

10 दिसंबर 2020 को पृथ्वी का हुआ था जन्म

मुकेश और नीता अंबानी के बेटे, आकाश अंबानी साल 2019 में रोजी ब्लू के एमडी हीरा व्यापारी अरुण रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। आकाश और श्लोका ने अपने पहले बच्चे, पृथ्वी आकाश अंबानी का स्वागत 10 दिसंबर 2020 को किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+